फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New twist in Aligarh murder and suicide case Bulbul father files murder case against in-laws

अलीगढ़ के हत्या और सुसाइड केस में नया मोड़: बुलबुल के पिता ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया हत्या का केस

Tue, 20 Jul 2021 12:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Jul 2021 12:00 AM IST
सार

रविवार की सुबह बुलबुल और बहादुरपुर गांव निवासी उसके मौसेरे भाई का शव एक कमरे में मिला था। बुलबुल का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि दीपू का शव फंदे पर लटक रहा था। 

विज्ञापन
New twist in Aligarh murder and suicide case Bulbul father files murder case against in-laws
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जवां क्षेत्र के कोटा बहादुरपुर गांव स्थित अपनी ससुराल में रविवार की सुबह विवाहित बुलबुल और उसके मौसेरे भाई की मौत के मामले में आठ लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और दोनों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखवाई है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह बुलबुल और बहादुरपुर गांव निवासी उसके मौसेरे भाई का शव एक कमरे में मिला था। बुलबुल का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि दीपू का शव फंदे पर लटक रहा था। विवाहिता के ससुर प्रताप सिंह ने दोनों के आत्महत्या करने की बात कही थी, जबकि विवाहिता के पिता राजवीर पुत्र भरतपाल सिंह निवासी पीली कोठी जयगंज शहर अलीगढ़ ने दहेज के लिए दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


राजवीर सिंह के अनुसार चार वर्ष पहले उनके साढ़ू अनिल ने अपने गांव कोटा बहादुरपुर निवासी विकास पुत्र प्रताप सिंह के साथ बुलबुल की शादी कराई थी। शादी के बाद ससुराल वाले एसी व भैंस की मांग करते हुए उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। आरोप लगाया कि 17 जुलाई को ससुराल वालों ने उनकी बेटी को मारा-पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बुलबुल ने फोन कर अपने मौसेरे भाई दीपू को बुला लिया। उस दिन दीपू मामला शांत कराकर चला आया। इसी रात ससुराल वालों ने फांसी लगाकर बुलबुल व दीपू की हत्या कर दी। 

उन्होंने मृतका के ससुर के साथ ही सास जनको, विक्रम सिंह पुत्र जयपाल सिंह, पिंकी पत्नी विक्रम सिंह, विजेंद्र पुत्र विक्रम सिंह, भोला पुत्र विक्रम सिंह, पवन पुत्र प्रताप सिंह, रामखिलाड़ी पुत्र रामपाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने दहेज उत्पीडऩ व हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed