फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New Traffic Rules Never gone Gautam Buddha Nagar and noida Police cut Challan

कभी गए नहीं और गौतमबुद्धनगर में कट गया चालान, बाइक का काटा सीट बेल्ट न लगाने का चालान

Wed, 18 Sep 2019 10:10 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
New Traffic Rules Never gone Gautam Buddha Nagar and noida Police cut Challan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अलीगढ़ के गंगीरी थाने के गांव शादीपुर निवासी एक व्यक्ति के अनुसार वह कभी गौतमबुद्धनगर नहीं गए लेकिन गौतमबुद्धनगर की पुलिस ने उनकी बाइक का 100 रुपये का चालान काटकर स्पीड पोस्ट से भेज दिया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं चालान सीट बेल्ट न लगाने के नाम पर काटा गया है, जबकि उनके पास बाइक है। चालान में उनकी बाइक का नंबर पड़ा है। 
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने यह कार्रवाई 24 दिसबंर 2018 को की थी। 

कार में सीट बेल्ट न लगाने के आरोप पर गाड़ी नंबर यूपी 81एक्स-1493 के नाम पर चालान काटा गया जबकि यह नंबर शादीपुर गांव निवासी रामकुमार पुत्र राजीव सिंह की बाइक का है। 
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर पुलिस की ओर से भेजे गए चालान में राजीव सिंह का नाम दर्ज है। रामकुमार के अनुसार पुलिस की गलती से उन्हें 100 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा है। पुलिस के खिलाफ वह न्यायालय की शरण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed