फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   new reservation system mislead panchyat election interest

अलीगढ़ : नए परिसीमन ने बिगाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर दिग्गजों का गणित

Thu, 18 Mar 2021 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 18 Mar 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
new reservation system mislead panchyat election interest
पंचायत चुनाव... - फोटो : amar ujala

पंचायत चुनाव की आरक्षण व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है। नई आरक्षण व्यवस्था ने जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रमुख पदों के लिए तैयारी में जुटे दिग्गजों का गणित बिगाड़ दिया है। चूंकि अध्यक्ष पद महिला के लिए और जिले के 12 ब्लॉकों में से 4 ब्लाक महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। ऐसे में अब दिग्गज नए सिरे से तैयारी में जुटेंगे। वहीं प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नए सिरे से आरक्षण लागू करने की तैयारी आज से शुरू होगी।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद अब तक 1995 को आधार वर्ष मानते हुए पुरुष के लिए आरक्षित किया था। मगर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आरक्षण के लिए आधार पर 2015 माना गया है और उसी आधार पर इस बार अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित किया है। वहीं जिले के 12 ब्लाक प्रमुखों में से 4 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। इनमें से 2 ब्लाक प्रमुख पिछड़ा वर्ग की महिला, एक एससी की और एक महिला के लिए है।
विज्ञापन


बाकी आठ को अनारक्षित रखा गया है। ये 4 कौन से ब्लाक आरक्षित होगे, इसका आरक्षण जिला प्रशासन तय करेगा। इस तरह से जिले में अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमुख के लिए तैयारियों में जुटे दिग्गजों को नए सिरे से तैयारी करने के लिए जुटना पड़ेगा। देर रात आरक्षण लागू होने के बाद सभी दलों ने नए सिरे से प्रत्याशियों के नामों पर विचार मंथन शुरू कर दिया है और जो दिग्गज तैयारी कर रहे थे, उन्होंने अपने हिसाब से नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से तैयार होंगे प्रधान, जिपं सदस्यों के आरक्षण प्रस्ताव
शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए 2015 के आरक्षण आधार से आरक्षण प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। जारी शासनादेश के अनुसार 18 व 19 मार्च को प्रस्ताव तैयार होंगे। 20 से 22 तक ये प्रस्ताव सूचियां समस्त ब्लाक मुख्यालयों व जिला मुख्यालय पर चस्पा की जाएंगी। 20 से 23 तक आपत्तियां मांगी जाएंगी। 24 से 25 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और 26 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।


देर रात शासन से नए सिरे से आरक्षण तय करने का आदेश प्राप्त हो गया है। बृहस्पतिवार से नए आरक्षण आधार के तहत आरक्षण के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
- पारुल सिसौदिया, डीपीआरओ

अब तक ये था प्रस्तावित आरक्षण
जिला स्तर पर 2 मार्च को जारी आरक्षण प्रस्ताव के आधार पर 867 प्रधान पदों में से 69 एससी महिला के लिए, 122 एससी के लिए, 84 पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए, 152 पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए, 141 महिलाओं के लिए आरक्षित की थीं, जबकि 299 पद अनारक्षित किए गए थे।
आंकड़े एक नजर में
-867 ग्राम पंचायत प्रधान
-10973 ग्राम पंचायत सदस्य
-47 जिला पंचायत सदस्य
-1126 क्षेत्र पंचायत सदस्य
-1375 मतदान केंद्र
-2883 मतदेय स्थल
-1801575 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed