{"_id":"60afdc5b8ebc3ebb1b266224","slug":"new-patients-will-not-be-admitted-to-l-1-hospital-from-today-city-office-news-ali2640680131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से एल-1 अस्पताल में भर्ती नहीं होंगे नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से एल-1 अस्पताल में भर्ती नहीं होंगे नए मरीज
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के बाद आज से एल-1 अस्पतालों में नए मरीजों की भर्ती बंद की जा रही है। अब एल-1 अस्पताल में तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सीएचसी एवं पीएचसी पर भेजकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। बुधवार तक जनपद में सिर्फ 667 सक्रिय मरीज थे। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अब मलखान सिंह जिला अस्पताल, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अतरौली स्थित 100 बेड अस्पताल एवं सरस्वती शिशु मंदिर स्थित एल-1 अस्पताल में नए मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे। नए मरीजों को अब पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया जाएगा। एल-1 अस्पताल खाली होने के बाद चिकित्सक एवं स्टाफ मूल तैनाती स्थल पर लौट जाएंगे। अब फोकस ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर है। जल्द ही सीएचसी एवं पीएचसी पर साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू होगा।
आज लखनऊ से इंजेक्शन आने की उम्मीद
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 10 मरीज हैं। कुछ के ऑपरेशन हो गए हैं। अभी तक लखनऊ से मरीजों के उपचार के लिए 40 इंजेक्शन मिले हैं, जिन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया गया है। कल गाड़ी लखनऊ जा रही है। कुछ और इंजेक्शन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
1 जून से कार्य स्थल पर बनेंगे चार टीका केंद्र
शासन के निर्देश पर एक जून से कार्यस्थल पर 4 टीका केंद्र बनाकर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि स्पाट रजिस्ट्रेशन कर 18 प्लस एवं 45 प्लस वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा।