फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New hostel will be built in AMU for 1000 students

AMU: 1000 विद्यार्थियों को लिए बनेगा नया हॉस्टल, मंत्रालय को भेजा प्रस्ताप, पहले से हैं 20 हॉल

Thu, 19 Sep 2024 01:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 01:32 PM IST
सार

यूनिवर्सिटी में वर्तमान समय में 37,711 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। विद्यार्थियों के रहने के लिए 20 हॉल हैं। 14 हॉलों में छात्र और छह हॉलों में छात्राएं रहती हैं, जिनकी संख्या 14,500 है।

विज्ञापन
New hostel will be built in AMU for 1000 students
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में एक और नया हॉस्टल बनेगा। यूनिवर्सिटी ने उच्च शिक्षा व सामाजिक न्याय व आत्मनिर्भर मंत्रालय को हॉस्टल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। नये हास्टल में एक हजार छात्र रह सकेंगे। यह प्रस्ताव मंत्रालय ने मांगा था।

विज्ञापन


वर्ष 1920 में बनी यूनिवर्सिटी में वर्तमान समय में 37,711 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। विद्यार्थियों के रहने के लिए 20 हॉल हैं। 14 हॉलों में छात्र और छह हॉलों में छात्राएं रहती हैं, जिनकी संख्या 14,500 है। हॉलों में प्रतीक्षा सूची काफी लंबी होती है, जिससे विद्यार्थी कमरा आवंटित होने का इंतजार करते रहते हैं। बाकी विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी के आसपास सर सैयद नगर, जमालपुर, मंजूरगढ़ी, धौर्रा मोहल्लों में किराये के मकान में रहना पड़ता है। 
विज्ञापन


इनमें ज्यादातर विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है, इसलिए सुविधायुक्त कमरे नहीं ले पाते हैं। अब इस मामले में उच्च शिक्षा व सामाजिक न्याय व आत्मनिर्भर मंत्रालय ने एक हजार विद्यार्थियों के रहने के लिए हॉस्टल बनवाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। इस संबंध में डीएसडब्लू प्रो. रफीउद्दीन ने बताया कि हॉस्टल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी ये हैं हॉस्टल
आफताब हॉल, मोहसिनुल मुल्क हॉल, नदीम तरीन हॉल, रास मसूद हॉल, सर सैयद हॉल (दक्षिण), सर शाह सुलेमान हॉल, विकारुल मुल्क हॉल, सर जियाउद्दीन हॉल, बीआर अंबेडकर हॉल, अल्लामा इकबाल बोर्डिंग हाउस, मोहम्मद हबीब हॉल, हादी हसन हॉल, एनआरएससी हॉल, सर सैयद हॉल (उत्तर) यहां पर छात्रों के रहने की व्यवस्था है। अब्दुल्लाह हॉल, इंदिरा गांधी हॉल,बेगम सुल्तान जहां हॉल, बेगम अजीजुन निसा हॉल, बीबी फातिमा हॉल, सरोजिनी नायडू हॉल में छात्राएं रहतीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed