फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New Corona strain found in Aligarh 32 years old man who returned from Dubai 

यूपी: अलीगढ़ में कोरोना के नए स्ट्रेन की दस्तक, दुबई से लौटे युवक में पाया गया वायरस

Sat, 09 Jan 2021 09:32 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
New Corona strain found in Aligarh 32 years old man who returned from Dubai 
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने अलीगढ़ में भी दस्तक दे दी है। नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। लेकिन राहत की बात यह है कि युवक अब ठीक हो गया है। मगर, पुणे स्थित लैब से रिपोर्ट आने के बाद फिर से युवक व उसके परिवार के पांच लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया गया है।

विज्ञापन



फिलहाल, पूरा परिवार होम आइसोलेट है। वहीं, 49 वर्षीय व्यक्ति जो धौर्रा माफी का रहने वाला है, वह भी दुबई से लौटा है। जांच में वह भी संक्रमित पाया गया है। उसके संक्रमण का स्ट्रेन जानने को स्वास्थ्य विभाग ने नमूना पुणे भेज दिया है।
विज्ञापन


12 दिसंबर को 33 वर्षीय युवक दुबई से अलीगढ़ आया था। शाहजमाल इलाके का रहने वाला युवक दुबई में नौकरी करता है। 27 दिसंबर को उसने कुछ तकलीफ होने पर एक निजी पैथ लैब में जांच कराई थी। 29 दिसंबर को आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे दीन दयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया था। मगर, जैसे ही उसके दुबई से लौटने के विषय में मालूम हुआ तो दो जनवरी को उसका फिर से सैंपल लिया गया और पुणे स्थित लैब भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से सात जनवरी को आई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि युवक कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित था। हालांकि, इस बीच उसका दीनदयाल अस्पताल में उपचार के दौरान दोबारा सैंपल लिया गया था और पांच जनवरी को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी तो उसे छुट्टी देकर होम आइसोलेट कर दिया गया था।



नए स्ट्रेन की जानकारी पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, युवक व उसके परिवार के पांच लोगों का फिर से आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया है। अभी सभी लोग होम आइसोलेट हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इधर, उसके मोहल्ले के 64 लोगों का भी सैंपल पहले ही कराया जा चुका है। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed