{"_id":"658f18598e0d6e418b0f39f8","slug":"new-amrit-bharat-express-will-have-stoppage-in-aligarh-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: नई अमृत भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ में होगा ठहराव, 1 जनवरी से चलेगी सप्ताह में दो बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: नई अमृत भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ में होगा ठहराव, 1 जनवरी से चलेगी सप्ताह में दो बार
Sat, 30 Dec 2023 03:35 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 30 Dec 2023 03:35 AM IST
सार
नई अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से सोमवार, बृहस्पतिवार को संचालित होगी। आनंद विहार टर्मिनल से मंगलवार, शुक्रवार को संचालित होगी। दिल्ली से आने पर यह ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 10.35 बजे पहुंचेगी। यहां से 10.37 बजे रवाना होगी। इ
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक जनवरी से गाड़ी सं. 15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच द्वि-साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन करने का निर्णय लिया है। जिसका अलीगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव होगा।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन दरभंगा से सोमवार, बृहस्पतिवार को संचालित होगी। आनंद विहार टर्मिनल से मंगलवार, शुक्रवार को संचालित होगी। दिल्ली से आने पर यह ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 10.35 बजे पहुंचेगी। यहां से 10.37 बजे रवाना होगी। इसी तरह दरभंगा की ओर से आने पर यह ट्रेन शाम 04:40 बजे यहां पहुंचेगी। 04:42 बजे गंतव्य को रवाना होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गाड़ी में एसएलआर/ डी-02, सामान्य श्रेणी-08, स्लीपर श्रेणी-12, डब्ल्यूएपी 05, लोको- 02 समेत 24 रैक शामिल हैं। ट्रेन का आनंद बिहार से अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर के रास्ते दरभंगा जाएगी।
विज्ञापन