फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New Aligarh Commissioner Sangeeta Singh took charge

Aligarh News: नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने लिया चार्ज, मंडल से हुईं रूबरू

Tue, 21 Jan 2025 10:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 10:50 AM IST
सार

कमिश्नर संगीता सिंह मूलरूप से यूपी में इटावा से हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान में एमएससी किया है। वह 2015 में आईएएस के लिए प्रमोट हुईं।

विज्ञापन
New Aligarh Commissioner Sangeeta Singh took charge
अलीगढ़ कमिश्नर का चार्ज लेतीं आईएएस संगीता सिंह - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

आईएएस संगीता सिंह ने अलीगढ़ के कमिश्नर पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। संगीता सिंह यहां से पहले लखनऊ के आयुष्मान विभाग में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर थीं।

विज्ञापन


अलीगढ़ की नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने 21 जनवरी को पदभार ग्रहण किया। संगीता सिंह 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह इससे पूर्व वह जनपद सुल्तानपुर में बतौर जिलाधिकारी प्रशासनिक सेवाएं दे चुकी हैं। वह विगत लगभग छह वर्ष से आयुष्मान भारत: जन आरोग्य योजना में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत रही हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंहउनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के अंदर लगभग 5.18 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिसके माध्यम से 55 लाख से अधिक लोग 8800 से करोड़ से अधिक धनराशि का चिकित्सकीय लाभ ले चुके हैं और 6000 से अधिक चिकित्सालय इस योजना में सम्बद्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से हुईं रूबरू
अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ताला, तालीम और अदब के शहर अलीगढ़ में शासन की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने के साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजना, नगर निगम एवं एडीए के आपसी समन्वय से सुचारू यातायात एवं जल निकासी का वैज्ञानिक समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मंडल में अच्छी टीम मिली है और आपसी समन्वय से शासकीय योजनाआंे को प्राथमिकता व पारदर्शिता से धरातल पर उतारा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed