फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nephew shot uncle in a dispute over extracting water from the field

Aligarh News: खेत से पानी निकालने के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली

Thu, 06 Jul 2023 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nephew shot uncle in a dispute over extracting water from the field
क्षेत्र के गांव दमुआंका में मंगलवार रात खेत से पानी निकालने को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। गुस्से में भतीजे ने चाचा पर गोली चला दी। जांघ में गोली लगने से चाचा घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुनील कुमार पुत्र श्योराज सिंह उर्फ बंगाली ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने खेतों से ट्रैक्टर लेकर गांव घर जा रहा था। रास्ते में भतीजे सीटू ऊर्फ आकाश व विकास उर्फ बागी ने उन्हें रोक लिया। कहा कि तू खेत से बहुत पानी निकालता है, आज तुझे नहीं छोड़ेंगे। आरोप है कि विकास उर्फ बागी ने सीटू से गोली चलाने को कहा और सीटू ने जान से मारने की नीयत से बंदूक से सुनील के ऊपर गोली चला दी। गोली सुनील की बायीं जांघ में लगी जिससे वह लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। तहरीर पर दोनों भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई लखमी सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed