फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Negligence: A sample of 24 people of Durgapuri leaked

लापरवाही : दुर्गापुरी के 24 लोगों का नमूना हुआ लीक

Fri, 05 Jun 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Negligence: A sample of 24 people of Durgapuri leaked
सासनीगेट थाना क्षेत्र के दुर्गापुरी मोहल्ले के 24 लोगों का नमूना लीक हो गया है। दोबारा नमूना देने से कुछ लोगों ने इनकार कर दिया है। वहीं, कटरा के कपड़ा व्यापारी के परिवार के पांच सदस्यों का रिपोर्ट नहीं आने से लोग बेहद परेशान हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में 312 रिपोर्ट पेंडिंग है।
विज्ञापन

दुर्गापुरी की एक महिला आगरा रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। 19 मई को मोहल्ले के 24 लोगों का नमूना लिया गया था। एक जून तक रिपोर्ट नहीं आने पर उसमें से एक व्यक्ति ने अपनी जांच प्राइवेट लैब में कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ले में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ 13 दिन बाद तक रिपोर्ट नहीं देने की शिकायत हुई।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने डीएम चंद्रभूषण से मांग की थी कि जिस किसी व्यक्ति का टेस्ट हो रहा हो, उसकी रिपोर्ट उसके घर तक पहुंचनी चाहिए। जिलाधिकारी ने आश्वासन भी दिया था। अब पता चला है कि दुर्गापुरी की रिपोर्ट में देरी का कारण नमूना लीक होना है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि दुर्गापुरी के सभी 24 लोगों के नमूने लीक हो गए थे, इसलिए रिपोर्ट नहीं आई। दुर्गापुरी में दोबारा टीम को भेजा गया था लेकिन कुछ लोगों ने नमूना देने से इनकार कर दिया। हालांकि फिर से नमूना लेने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कटरा के कपड़ा व्यवसायी के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट भी एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। कटरा के कपड़ा व्यवसायी की गत दिनों जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद व्यवसायी के बुजुर्ग पिता की बुधवार को मृत्यु हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed