NEET UG 2025: अलीगढ़ में 20 केंद्रों पर 4 मई को होगी नीट परीक्षा, शहर की सभी फोटो स्टेट की दुकानें रहेंगी बंद
अलीगढ़ में नीट यूजी एग्जाम 20 केंद्रों पर होगा। परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे पहुंचने के बाद अभ्यर्थी को फ्रिस्किंग, रजिस्ट्रेशन और बायोमीट्रिक सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे देश में मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित हो रही नीट (यूजी)-2025 परीक्षा जिले में 20 परीक्षा केंद्रों पर 4 मई को होगी। परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जा रही है।
परीक्षा के दिन शहर की सभी फोटो स्टेट दुकानें बंद रहेंगी। इसलिए, सभी परीक्षार्थी समय रहते अपने प्रवेश पत्र, फोटो और पहचान पत्र तैयार रखें। परीक्षा केंद्र पर फोटो स्टेट की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्र पर सुबह 11 बजे पहुंचने के बाद उन्हें फ्रिस्किंग, रजिस्ट्रेशन और बायोमीट्रिक सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, जिसमें पर्याप्त समय लग सकता है। इसलिए, केंद्र पर प्रवेश के अंतिम समय, दोपहर 1:30 बजे का इंतजार न करें, बल्कि सुबह 11 बजे से प्रवेश पाने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
इसकी है अनुमति
परीक्षा केंद्र के अंदर केवल अपना प्रवेश पत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, निर्धारित प्रारूप पर चिपकाया। सरकार द्वारा जारी मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) और एक पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है।
नहीं ले जा सकते
घड़ी, मोबाइल, कैलकुलेटर, आभूषण, पर्स, बैग या कोई अन्य सामान। परीक्षा केंद्र में क्लॉक रूम की व्यवस्था नहीं होगी
परीक्षार्थियों की सुविधा और यातायात मार्गदर्शन के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षार्थी अपने संबंधित केंद्र की लोकेशन की जानकारी एक दिन पहले भी प्राप्त कर सकते हैं। -अमित कुमार भट्ट, एडीएम सिटी और नोडल अधिकारी, परीक्षा