फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NEET re-examination today at 18 centres in Aligarh

NEET-UG: अलीगढ़ में 18 केंद्रों पर नीट पुनर्परीक्षा आज, अर्द्धसैनिक बल की तैनाती, ड्रोन से हेगी निगरानी

Sun, 21 Jun 2026 10:34 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 21 Jun 2026 10:34 AM IST
सार

नीट परीक्षा के मद्देनजर रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रोडवेज भी अतिरिक्त बसें चलाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन
NEET re-examination today at 18 centres in Aligarh
नीट-यूजी की परीक्षा प्रतीकात्मक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की पुनर्परीक्षा आज है। यह परीक्षा 18 केंद्रों पर है, जिसमें 8,891 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। वहीं, केंद्रों पर दिल्ली से नजर रखी जाएगी। ड्रोन का भी इस्तेमाल में होगा। प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और जरूरी फोटो के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। अर्द्धसैनिक बल की भी तैनाती रहेगी। इनकी तैनाती को लेकर गोपनीयता बरती गई है।

विज्ञापन


आज दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, निर्धारित प्रारूप पर चिपकाकर एक पोस्टकार्ड साइज फोटो, सरकार द्वारा जारी मूलरूप में पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) एक पारदर्शी पानी की बोतल ही परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त अन्य किसी सामान घड़ी, पेन, पेंसिल, मोबाइल, कैलकुलेटर, आभूषण, पर्स, बैग कुछ भी परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट किया हुआ प्रवेश पत्र, पोस्टकार्ड फोटो प्रवेश पत्र के साथ संलग्न प्रारूप पर चिपकाकर दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन दस्तावेजों को मोबाइल में दिखाने से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए प्रवेश पत्र, फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षार्थी के पास दस्तावेज के रूप में उपलब्ध होने चाहिए अन्यथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

समय से पहले पहुंचें केंद्र
अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्राप्त करने के लिए फ्रिस्किंग, रजिस्ट्रेशन, बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रियाओं में पर्याप्त समय लग सकता है। इसलिए केंद्र पर प्रवेश के अंतिम समय का इंतजार न करें बल्कि समय से प्रवेश पाने के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

अफवाहों से बचें
जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की अफवाहों में संलिप्त न हो।

ये होंगे परीक्षा केंद्र
डीएवी इंटर कॉलेज, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी कन्या इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, धर्म समाज इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, धर्म समाज महाविद्यालय ब्लॉक-ए, धर्म समाज महाविद्यालय ब्लॉक-बी, जनता इंटर कॉलेज अनूपशहर रोड छेरत, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स यूनिवर्सिटी रोड एएमयू, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स निकट पुरानी चुंगी एएमयू, जेएन मेडिकल कॉलेज जकरिया मार्केट एएमयू, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय देवसैनी निकट पीएसी, सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल एएमयू मैरिस रोड अब्दुल्लाह हॉल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, रोडवेज अतिरिक्त बसें
नीट परीक्षा के मद्देनजर रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रोडवेज भी अतिरिक्त बसें चलाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सहायता के लिए अलीगढ़ समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। टिकट काउंटरों की पर्याप्त उपलब्धता, ट्रेनों एवं प्लेटफॉर्म से संबंधित नियमित घोषणाएं, एटीवीएम तथा अन्य टिकटिंग मशीनों के सुचारु संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उधर, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed