{"_id":"61eb0865350559597a262685","slug":"ncb-taken-5-94-lakhs-from-the-house-of-charas-smuggler-aligarh-news-ali2836035125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः चरस तस्कर के घर से एनसीबी लखनऊ ले गई 5.94 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः चरस तस्कर के घर से एनसीबी लखनऊ ले गई 5.94 लाख
विज्ञापन
फिरोजाबाद में गिरफ्तार हुए रोरावर खैर रोड इलाके के चरस तस्कर के घर शुक्रवार शाम एनसीबी लखनऊ की टीम सर्च वारंट के आधार पर पहुंची। इस दौरान तलाशी में उसके घर से 5.94 लाख रुपये बरामद किए गए। यह रकम अवैध कारोबार से अर्जित मानी गई और परिवार भी इस रकम का कोई हिसाब नहीं दे पाया। टीम रकम जब्त कर ले गई है, जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
एनसीबी लखनऊ के विवेचक इंस्पेक्टर कौशलेंद्र मिश्रा के अनुसार नवंबर 2021 में फिरोजाबाद में नेपाल के रास्ते यूपी में आने वाला अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ कीमत की चरस पकड़ी गई थी। इस मामले में खैर रोड रोरावर के नीरज गुप्ता को पकड़ा गया था। उस समय भी उसके पास से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए थे। मुकदमे की विवेचना एनसीबी लखनऊ के संयुक्त निदेशक प्रशांत कुमार की अगुवाई में टीम द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में टीम फिरोजाबाद न्यायालय से नीरज गुप्ता के घर का सर्च वारंट लेकर यहां पहुंची। शाम को रोरावर पुलिस के साथ पुलिस नीरज के घर पहुंची। जहां तलाशी के दौरान 5 लाख 94 हजार 200 रुपये जब्त किए गए। परिवार इन रुपयों का हिसाब नहीं बता पाया है। टीम ने इस रकम को अवैध व्यापार से अर्जित रकम माना है। टीम इस रकम को जब्त कर ले गई है। अब न्यायालय के आदेश पर रकम सरकारी खजाने में जमा कराई जाएगी। टीम ने अब तक की विवेचना में पाया है कि नीरज गुप्ता किसी के लिए माल की सप्लाई करता था। यह माल मथुरा पहुंचना था। वहां से आगे जाना था। अभी तक वह व्यक्ति नहीं पकड़ा गया, जिसके लिए नीरज माल लाया था।
क्वार्सी से वांछित विपिन इस मुकदमे में गिरफ्तार
इंस्पेक्टर कौशलेंद्र मिश्रा के अनुसार इस मुकदमे में सासनी हाथरस के विपिन पंडित का नाम आया था। उसे पिछले दिनों मथुरा में पिस्टल आदि के साथ पकड़ा गया है। वह भी इस गैंग का मुख्य सदस्य है। यह पूरा रैकेट नेपाल, झारखंड, असम आदि के जरिये चरस, गांजा आदि नशीले उत्पाद यहां लेकर आता रहा है। विपिन गैंग पिछले वर्ष क्वार्सी में कंटेनर में चरस सहित दबोचा गया था। उस मुकदमे में विपिन फरार था। अब क्वार्सी पुलिस विपिन को मथुरा से अपने यहां तलब कराएगी।