{"_id":"57fbed914f1c1bd87528e0a6","slug":"nava-durga-puja-virgo-fire-and-lent-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गानवमी.. कन्या पूजन, हवन और व्रत पूरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गानवमी.. कन्या पूजन, हवन और व्रत पूरा
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
दुर्गानवमी.. कन्या पूजन, हवन और व्रत पूरा
- फोटो : Dig vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशक्ति दुर्गा माता के मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ हो गई। माता का पूजन और आरती हुई। दुर्गा सप्तशती का पाठ का परायण कर हवन किया गया। कन्या-लांगुरा खिला कर उन्हें विदा किया गया और उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया गया।
इसके साथ ही नवरात्रि व्रत सम्पन्न हुए। मंदिरों में माता के जयकारे के साथ जगह-जगह भंडारों में प्रसाद बांटा गया। देवी मंदिरों में कहीं फूलबंगला की खुशबू थी तो कहीं छप्पन भोग का प्रसाद बांटा गया।
सुबह से ही कन्या-लांगुरा की टोलियां गली-मोहल्लों में घूमती नजर आईं। श्रद्धालुओं ने कन्या-लांगुराओं को भोज कराकर उपहार भी दिए। देवी मंदिरों में माता की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी, हरा नारियल और पूजा का अन्य सामान अर्पित की। शिव शनि सेवा समिति के तत्वावधान में रघुवीरपुरी शिवपुरी स्थित शनि मंदिर से दोपहर 12 बजे से पूजन के बाद मां काली की सवारी निकाली गई, जिसका शुभारंभ भाजपा नेता मानव महाजन, डा. राजीव अग्रवाल ने किया।
मोहल्ले में मां काली की सवारी निकाली गई, जिसका श्रद्धालुआें ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजू पंडित, महामंत्री हेमंत गर्ग, डा. विनोद अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अशोक गर्ग, अंजना गर्ग आदि मौजूद रहे।
क्वार्सी फार्म स्थित शिव मंदिर में कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने नवचंडी महायज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने नवदुर्गा महोत्सव के मूल रहस्य बताते हुए कहा कि निराकार ईश्वर ने अपने साकार होने का संकल्प करके भूमि, जल, अग्नि, वायु, आकाश, मन, बुद्धि आदि का निर्माण किया। आयोजन में आरसी गुप्ता, ओमवती गुप्ता, राज कुमार सिंह चौहान, होती लाल जैसवाल आदि मौजूद रहे।
पूर्वी अचल ताल स्थित श्री नवदुर्गा गायत्री मंदिर में माता का पूजन किया गया। इसके बाद कन्या लांगुरा जिमाए, करीब 100 बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर दो बजे से माता का गुणगान किया गया।
इस दौरान हरी शंकर अग्रवाल, सतीश गुप्ता, पवन पराग, अशोक गुप्ता, सुनीता, योगेश गुप्ता, रेखा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।
नवरात्र में शाह पाड़ा में कन्या लांगुरा कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल भी पेश की। हिंदू बच्चों के साथ मुस्लिम बच्चों को भी कन्या लांगुरा में शामिल कर उन्हें भोज जिमाया गया।
इस दौरान शिवनारायण शर्मा, हरिओम शर्मा, सुमित शर्मा, जयप्रकाश, पीयूष, महेश पाठक आदि मौजूद रहे।
देवू जनकल्याण समाज सेवा समिति ‘दिशा’ एक नई पहल के तत्वाधान में नौरंगाबाद पैट्रोल पंप के सामने मां भगवती का पूजन करने के बाद भंडारे का शुरू किया। इस दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अवनीश शर्मा, सचिव अजय कुमार शर्मा, महामंत्री कविता सिंह, उपसचिव अवधेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मधु शर्मा, वरिष्ठ योजना सलाहकार गोपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक राजकमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
मैरिस रोड स्थित अलीग कोआपरेटिव प्लाजा पर 8वां विशाल भंडारे का आयोजन जुगून पंडित और जितेंद्र गोयल के नेतृत्व में किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक माता रानी का गुणगान कर श्रद्धालुआें ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान विशाल रावल, निर्भय सिंह, दिनेश गोयल, ललित माहेश्वरी, प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।