फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   National anthem, will stop at the intersections, sir

चौराहों पर गूंजेगा राष्ट्रगान, रुक जाइएगा श्रीमान

Mon, 14 Aug 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 14 Aug 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
National anthem, will stop at the intersections, sir
श्री महेश्वर इंटर कॉलेज सासनी गेट में जश्न ए-आजादी के मुख्य समारोह के लिए होती तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित जश्न-ए-आजादी महोत्सव में 15 अगस्त का एक प्रमुख आकर्षण चौराहों की सज्जा भी है। 15 अगस्त को शहर के करीब 30 चौराहों को विभिन्न संगठनों के सौजन्य से भव्य रूप से सजाया जाएगा। इन चौराहों पर संगठनों की मौजूदगी में सुबह 10 बजे एकसाथ राष्ट्रगान होगा। 
विज्ञापन


दस बजने से ठीक पहले चौराहों पर हूटर बजेगा और ठीक दस बजे पूरे शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा। इस समय जो जहां होंगे, उनसे वहीं राष्ट्रगान के सम्‍मान में 52 सेकेंड के लिए रुक जाने की अपील है।
विज्ञापन


 राष्ट्रगान के बाद जश्न-ए-आजादी का  मुख्य समारोह सासनी गेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज में होगा। मुख्य समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन होगा। इस अवसर पर जश्न-ए-आजादी के सहयोगियों का सम्मान भ्‍ाी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जश्न-ए-आजादी में चित्र कला प्रतियोगिता आज
 जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता ‘आजादी की कल्पना’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा 6 से कक्षा 9 और कक्षा 10 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी दो श्रेणियों में प्रतिभाग कर सकते हैं। साथ ही ओपन कैटेगरी में भी प्रतियोगिता होगी। रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता स्थल पर ही होंगे। इस आयोजन में डेजीनर आर्टिस्ट ग्रुप सहयोग कर रहे हैं। साथ ही माय एडवेंचर टाइम के सहयोग से बच्चों के लिए एडवेंचर गेम्स जैसे तीरंदाजी, रोप बॉल आदि खेल सकते हैं। मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक अलीगढ़ डॉ. एमआर फैसल होंगे।  
ये हैं शहर के 30 चौराहे और उन्हें सजाने वाले...
1- मसूदाबाद चौराहा- ओरियंटल मैटल वर्क्स- सुशील चौधरी, शीतल चौधरी
2- महाजन होटल तिराहा- सपा छात्र सभा- रंजीत चौधरी
3- रसलगंज चौराहा- टीम इंडिया संस्था- अतुल राजाजी
4- सारसौल चौराहा- नागरिक चेतना समिति- ठा. आनंद पाल सिंह
5- खिरनी गेट चौराहा- जैन समाज- राजीव जैन
6- तस्वीर महल- पेट्रोल पंप एसोसिएशन-  ठा.कुशलपाल सिंह
7- एएमयू सर्किल चौराहा- सपा युवजन सभा- शाजेब, अकरम
8- केला नगर चौराहा- खुसरो खान, समाज सेवी- खुसरो भाई
9- माल गोदाम तिराहा- मनीष अग्रवाल वूल, पार्षद- मनीष वूल
10- मदार गेट चौराहा- पुस्तक विक्रेता एसोसिएशन- राम अवतार शर्मा
11- फूल चौराहा- युवा सर्राफ कमेटी- सुबोध स्वीटी
12- क्वार्सी चौराहा- स्मार्ट विलेज फाउंडेशन- विपिन चौधरी
13- मैरिस रोड चौराहा- राष्ट्रीय लोक दल- जियाउर्रहमान
14- ख्वाजा चौक, ऊपरकोट- कुश्ती वेलफेयर एसोसिएशन- नदीम खांडे
15- चंदन शहीद चौराहा, ऊपर कोट- अलीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन- यासीन शम्स
16- एटा चुंगी चौराहा- एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल- इंजी. राजीव शर्मा
17- सेंटर प्वाइंट चौराहा- सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल- विवेक बगई
18- सेठ मीरीलाल चौराहा- अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल- ओम प्रकाश मास्टर, भूपेंद्र वार्ष्णेय
19- अचल ताल चौराहा- अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल- अजय लिथो
20- देहली गेट चौराहा- उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल- प्रदीप गंगा
21- अब्दुल करीम चौराहा- ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल- सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस
22- गांधी आई तिराहा- भारत विकास परिषद अलीगढ़ शाखा, इंजी. योगेंद्र वार्ष्णेय
23- गांधी पार्क चौराहा- उद्योग व्यापार संगठन से अनुराग गुप्ता
24- बारहद्वारी चौराहा- उम्मीद सामाजिक संस्था, संजय गुप्ता
25- क्वार्सी फार्म तिराहा- प्रेम प्रताप और मित्रगण- प्रेम प्रताप, गौरव गोदानी
26- किशनपुर तिराहा- रोटरी क्लब अलीगढ़ लॉक सिटी- चेतन पांडे
27- सासनी गेट चौराहा- रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ सिटी- पारुल जिंदल
28- दोदपुर चौराहा- अलबरकात स्कूल- अहमद मुजतबा
29- ताला नगरी चौराहा- हैरिटेज स्कूल- आरवी चौधरी
30- जमालपुर चौराहा ओवर ब्रिज- अल बरकात स्कूल- डॉ. अहमद मुज्तबा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed