{"_id":"62f9f85c9c721b173452c658","slug":"national-anthem-was-played-simultaneously-on-independence-day-at-32-intersections-of-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: अलीगढ़ में सुनाई दी जन-गण-मन की गूंज, एक साथ 32 चौराहों पर हुआ राष्ट्रगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: अलीगढ़ में सुनाई दी जन-गण-मन की गूंज, एक साथ 32 चौराहों पर हुआ राष्ट्रगान
Mon, 15 Aug 2022 01:10 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:10 PM IST
सार
अमर उजाला द्वारा लगातार 15 अगस्त पर जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है। जिसमें शहर वासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस बार यह आयोजन और भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में सुनाई दी जन-गण-मन की गूंज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला मां तुझे प्रमाण के तहत जश्न-ए-आजादी का एतिहासिक महाआयोजन सोमवार को दस बजे हुआ। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर एक साथ एक समय पर शहर के 32 चौराहों पर राष्ट्रगान हुआ। शहर के तमाम सामाजिक/राजनीतिक सहयोगियों ने साथ खड़े होकर राष्ट्रगान कराया। ठीक दस बजे जैसे ही चौराहों पर राष्ट्रगान के लिए इशारा हुआ और चारों ओर यातायात रुक गया और एक साथ 52 सैकेंड तक थम कर राष्ट्रगान में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा लगातार 15 अगस्त पर जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है। जिसमें शहर वासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस बार यह आयोजन और भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 15 अगस्त को ठीक दस बजे शहर के 32 चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया गया। जिसमें सभी चौराहों पर शहर के तमाम राजनीतिक व सामाजिक सहयोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
चौराहों पर इनके सहयोग से हुआ राष्ट्रगान
- क्वार्सी चौराहा-भाजपा पार्षद विजय तौमर
- क्वार्सी चुंगी- व्यापारी नेता गौरव गोदानी, पंचम लोधी
- किशनपुर तिराहा-व्यापारी नेता सौरभ बालजीवन
- गांधी आई तिराहा-गांधी आई हॉस्पिटल प्रबंधन
- सेंटर प्वाइंट चौराहा-सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल
- मैरिस रोड चौराहा-प्रथम दायित्व फांडेशन
- केला नगर चौराहा-खुसरो खान समाजसेवी
- दोदपुर चौराहा-अज्जू इशहाक वरिष्ठ सपा नेता
- एएमयू सर्किल-माजिन जैदी पूर्व उपाध्यक्ष एएमयू छात्र संघ
- घंटाघर चौराहा-डा.निशित शर्मा युवा भाजपा नेता/पूर्व एएमयू छात्र
- तस्वीर महल चौराहा-ज्ञानेंद्र मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता
- एटा चुंगी चौराहा-ठा.शैलेंद्रपाल सिंह क्षत्रिय महासभा
- अचलताल चौराहा-एबीवीपी
- दुबे पड़ाव चौराहा-अजय लिथो अखिल भारत वर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा
- गांधीपार्क चौराहा-अमन गुप्ता अध्यक्ष भाजयुमो महानगर
- मालगोदाम चौराहा-व्यापारी नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस
- रसलगंज चौराहा-श्री अग्रवाल युवा संगठन
- होली चौक जमीराबाद-विनोद पांडेय वरिष्ठ सपा नेता
- सारसौल चौराहा-प्रमेंद्रपाल सिंह गुड्डू उपाध्यक्ष जिला भाजयुमो
- खेरेश्वर चौराहा-शीलू ठाकुर प्रधान, अमित गोस्वामी छात्र नेता
- हीरा नगर चौराहा-पूर्व विधायक संजीव राजा
- देहली गेट चौराहा-पूर्व मेयर शकुंतला भारती
- खटीकान चौराहा-भगत सिंह भगवासिया भाजपा नेता
- अब्दुल करीम चौराहा-कैप्टन विशाल देशभक्त, हर्ष हिंदू, दि क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन
- मीरीमल चौराहा-व्यापारी नेता मनीष अग्रवाल बूल
- बारहद्वारी चौराहा-भाजपा नेता जयगोपाल वीआईपी
- फूल चौराहा-भाजपा नेता सुबोध कुमार स्वीटी
- मदार गेट चौराहा-सामाजिक कार्यकर्ता रामअवतार शर्मा
- हाथरस अड्डा तिराह-हाथरस अड्डा व्यापार मंडल
- खिरनी गेट चौराहा-कायस्थ महासभा
- सासनी गेट चौराहा-शेखर सराफ मैमोरियल हॉस्पिटल
- जयगंज डाकखाना-तस्लीम मुख्तार बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन