फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Narendra Modi Birthday

अलीगढ़ः हवन-पूजन कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Tue, 21 Sep 2021 06:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Birthday
प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, अनीता जैन व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस भाजपाइयों ने हर्षोल्लास से मनाया। हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई। भाजपा नेताओं ने संकल्प लिया कि 2022 के चुनाव में विधानसभा की सभी सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मजबूत बनाएंगे।
विज्ञापन

जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कोरेाना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा वृद्ध लोगों को फल एवं बिस्किट का वितरण, किसान मोर्चा द्वारा जवानों और किसानों को सम्मानित किया गया। अनुसूचित मोर्चा द्वारा निर्धन बच्चों के बीच फल वितरण किया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से डॉ. विभव वार्ष्णेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. मोहम्मद मिर्जा आदि मौजूद थे। युवा मोर्चा महानगर द्वारा राधा रमण गोशाला में गोवंश को गुड़ व चारा खिलाया गया। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, अमन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गांधी नगर मंडल द्वारा आर्य समाज में हवन किया गया और 9 स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाया गया। मुकेश मदन वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। मानिक चौक के आवास पर नि:शुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। गंगे पहलवान, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ आदि मौजूद थे। नागेश्वर मंदिर में हवन का आयोजन कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की गई। आचार्य यश भारद्वाज, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद थे। ऊपरकोट में अल्पसंख्यक मोर्चा के शारिक कुरैशी एवं जावेद महमूद के नेतृत्व में कार्यक्रम कर लंबी आयु की कामना की गई। भाजपा महावीरगंज मंडल के कार्यक्रम में विधायक संजीव राजा, दिल्ली गेट पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर शकुंतला भारती मौजूद थीं। व्यापार प्रकोष्ठ के जयगोपाल वीआईपी के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। रूबि आसिफ खान के कार्यालय पर जन्म दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा चलाएगी सेवा समर्पण अभियान
भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान चलाएगी।
जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ द्वारा सेवा के कार्य संपादित किए जाएंगे। सेवा समर्पण के कार्यक्रम मंडल और जिला स्तर पर मनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed