फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Naqvi park will reconstructed from 22 crore

स्मार्ट सिटी : 22 करोड़ से चमकेगा नकवी पार्क

Thu, 31 Dec 2020 11:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Naqvi park will reconstructed from 22 crore
शहर के बीचोंबीच कलक्ट्रेट के सामने बने नकवी पार्क का जल्द ही स्वरूप बदलने जा रहा है। देश के कई नेशनल पार्क का अध्ययन करने के बाद स्मार्ट सिटी के तहत इसके सुंदरीकरण का प्लान तैयार किया गया है। कुल 22 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित हुआ है। एएमयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। आने वाले समय में पार्क में ओपन ऑडिटोरियम बनेगा। साउंड एंड लाइट की जुगलबंदी वाला सिस्टम लगाया जाएगा, जिसमें आगरा के लाल किले की तर्ज पर रात में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन हो सकेगा। वहीं, बच्चों के लिए छोटे और आधुनिक झूले भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

1950 में 42 एकड़ में बने इस पार्क का रखरखाव वर्तमान में उद्यान विभाग के पास है। जिला उद्यान अधिकारी का कार्यालय भी इसी पार्क में बना है। पांच रुपये की टिकट लेकर प्रवेश मिलता है। रोजाना आने वाले लोगों को 60 रुपये में पूरे माह का पास जारी कर दिया जाता है। उद्यान विभाग की नर्सरी भी इसी पार्क में है, जिसमें देशी-विदेशी प्रजातियों को पौध तैयार की जाती है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस पार्क के सुंदरीकरण का प्लान तैयार हुआ है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे निशांत ने बताया कि देश के कई नेशनल पार्क पर स्टडी करने के बाद इसका प्लान तैयार किया गया। आने वाले समय में यह नॉर्थ जोन का ऐसा पहला पार्क होगा, जिसमें इतनी आधुनिक सुख-सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे काम
- तीनों गेटों का सुंदरीकरण
- 2500 मीटर की चारो ओर बाउंड्रीवाल
- 2.4 मीटर का पथ-वे
- लाइट एंड साउंड की जुंगलबंदी वाला सिस्टम
- संगीत की तरंगों के साथ चलने वाला आधुनिक फव्वारा
- 500 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक
- लैंड स्केपिंग
- हरियाली के बीच ओपन ऑडिटोरियम
- मेहंदी के पेड़ों से भूलभूलैया
- स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में बैंडमिटन और लॉन टेनिस कोर्ट
- बच्चों के लिए आधुनिक झूले
- ओपन जिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed