{"_id":"68977043d52b4a3fae0efc3f","slug":"nanad-bhojai-died-in-a-road-accident-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रक्षाबंधन मनाने जा रहीं ननद-भौजाई सहित तीन की सड़क हादसे में मौत, दो हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रक्षाबंधन मनाने जा रहीं ननद-भौजाई सहित तीन की सड़क हादसे में मौत, दो हुए घायल
Sat, 09 Aug 2025 09:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 09 Aug 2025 09:29 PM IST
सार
हादसे में दोनों बाइक सवार पांचों लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। ननद-भौजाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस गांव जमालपुर निवासी दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडौस लेकर पहुंची।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में पिसावा-गोठनी मार्ग पर 9 अगस्त को दोपहर बाद करीब तीन बजे दो बाइकों में सामने से टक्कर हो गई। हादसे में ननद-भौजाई सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। दोनों महिलाएं रक्षाबंधन पर गांव जहांगीरपुर जा रही थीं।
विज्ञापन
गांव शाहपुर निवासी अजीत 9 अगस्त को बाइक पर अपनी पत्नी ममता को रक्षाबंधन पर उसके मायके जहांगीरपुर जिला गौतमबुद्धनगर लेकर जा रहे थे। अजीत की सलहज खुशी शाहपुर आई थी, जो साथ में जहांगीरपुर लौट रही थी। गांव से निकलते ही पिसावा-गाेठनी मार्ग पर सामने से आ रहे जमालपुर गांव निवासी जहीर और अब्दुल रज्जाक की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों बाइक सवार पांचों लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर अजीत के परिजन तत्काल तीनों को इलाज के लिए खुर्जा ले गए। वहां पहुंचते ही ममता (30) और खुशी (25) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस गांव जमालपुर निवासी दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडौस लेकर पहुंची।
विज्ञापन
वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही जहीर (25) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब्दुल रज्जाक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में तीन की मौत और दो लोगों के घायल होने से उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके गांव में भी शोक की लहर है। पिसावा थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।