{"_id":"64988c1b9b461df86c0cc2c5","slug":"name-for-vice-chancellor-of-amu-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU News: ईसी में वीसी के पैनल बनने की आहट से कुलपति पद के लिए कई नाम आए सामने, इनकी है चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU News: ईसी में वीसी के पैनल बनने की आहट से कुलपति पद के लिए कई नाम आए सामने, इनकी है चर्चा
Mon, 26 Jun 2023 03:18 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 26 Jun 2023 03:18 AM IST
सार
चर्चा है कि कुलपति पद की दौड़ में जेएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. एमयू रब्बानी, अरब में एक विश्वविद्यालय के प्रो. अब्दुल खालिद, एएमयू के पूर्व कुलसचिव प्रो. फैजान मुस्तफा और मौजूदा कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज का नाम शामिल है। हालांकि, कुलपति पद की दौड़ में...
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू कार्यकारी परिषद की बैठक में कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज के जल्द कुलपति पैनल बनने के आश्वासन के बाद संभावित उम्मीदवारों में अब एक बार फिर दम आ गया है। कुलपति पैनल बनने की आहट से कुलपति पद के लिए कई नाम चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
शनिवार को कार्यकारी परिषद की बैठक में कुलपति पैनल एजेंडा में शामिल नहीं था। फिर भी एक सदस्य ने कुलपति पैनल की बात उठा दी, जिस पर कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने कहा, जल्द ही कुलपति पैनल बनेगा। कुलपति का आश्वासन मिलते ही कुलपति का आश्वासन मिलते ही कुलपति पद की दौड़ में शामिल लोगों में दम आ गया है।
विज्ञापन
इन नामों की है चर्चा
चर्चा है कि कुलपति पद की दौड़ में जेएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. एमयू रब्बानी, अरब में एक विश्वविद्यालय के प्रो. अब्दुल खालिद, एएमयू के पूर्व कुलसचिव प्रो. फैजान मुस्तफा और मौजूदा कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज का नाम शामिल है। हालांकि, कुलपति पद की दौड़ में कई और नाम हैं, जो अभी तक सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली, जेएनयू और जम्मू-कश्मीर विवि के प्रोफेसर भी कुलपति पैनल में शामिल हो सकते हैं। इससे इन्कार नहीं कर सकते हैं। बशर्ते, पूरी तरह से पैनल बनने की बात सामने आ जाए।