फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nagar Nigam Meeting

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में जमकर हंगामा, बजट पास

Thu, 29 Oct 2015 01:00 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Thu, 29 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Meeting

अलीगढ़। नगर निगम कार्यकारिणी बोर्ड की बैठक बुधवार को जवाहर भवन के सभागार में महापौर शकुंतला भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सदस्यों ने किया भोजन का बहिष्कार किया। बाद में नगर आयुक्त और महापौर के समझाने के बाद भोजन ग्रहण किया। देर शाम मेयर शकुंतला भारती ने बताया कि सर्वसम्मति से बजट पास करा दिया गया है। 

विज्ञापन

एटूजेड के भुगतान में फर्जीवाड़ा, सफाई और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा सबसे ज्यादा मुखर रहा। सदस्यों ने तीन तीन साल तक क्षेत्र में काम न होने और नगर निगम कुछ अधिकारियों पर सीधे सीधे ठेकेदारी करने के भी आरोप लगाए। इसी के चलते जनहित के कार्यों की उपेक्षा होने की बात कही गई। बैठक में ऐसे कई मुद्दे उठे जिनका नगर निगम के अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके। बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, पार्षद सुभाष शर्मा, विनोद दिवाकर, राजीव उपाध्याय, सुबोध सिट्टू, नदीम अंसारी, मुशर्रफ हुसैन, रिजवान मिंटू, नईम अख्तर, चांद मियां, नासिर अली, हामिद अली आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन

महापौर शकुंतला भारती ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में विकास कार्य न होने को लेकर सदस्यों में रोष था। अन्य समस्याएं भी रखी गईं। सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया गया है कि जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान जल्द किया जाएगा। कुछ सदस्यों ने कारें खरीदने और अन्य अनियमितताओं की बात कही है लेकिन यह जानकारी देना जरूरी है कि जो भी खरीद या कार्य किया  गया है वह नियमों और प्रक्रिया का पालन कर किया गया है। भावनाओं पर आधारित तथ्यों के आधार पर किसी भी प्रकार का आरोप लगाने से बचना चाहिए। शाम को सभी की सहमति से बजट पास करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उठे यह मुद्दे

- मीटिंग के शुरू होते ही मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा प्रस्ताव पढ़ने के लिए खड़े हुए। बैठक में बजट भी रखना था। लेकिन पार्षद कुलदीप पांडे और ठा. पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने उठकर हस्तक्षेप किया और कहा कि पहले सफाई और स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर बात होगी। 

- पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने अपने वार्ड के मुद्दे रखने शुरू कर दिए। कहा स्मार्ट सिटी की बात होती है लेकिन वह केवल सोशल नेटवर्किंग साइट पर। नगर निगम की सारी वर्किंग फेसबुक पर हो रही है। सबसे वीआईपी रोड मैरिस रोड पर हरिओम नगर कॉलोनी के गेट पर ही डलाव घर बना हुआ है। ऐसे अन्य इलाके भी हैं। 

- रिजवान मिंटू ने कहा कि नगर आयुक्त और महापौर की 40 लाख की इनोवा कारें जनता के पैसे से आई हैं। पार्षदों को भी एक एक मोटर साइकिल क्षेत्र में भ्रमण के लिए दी जाए। एक कार्यालय भी दिया।  

- रेलवे स्टेशन पर डलावघर तीन साल से नहीं बना। टेंडर हो चुका है। 

-पानदरीबा मलिन बस्ती में तीन बार शौचालय का टेंडर हुआ लेकिन अभी तक निर्माण नहीं

- एटूजेड का रुका पेमेंट भुगतान कराने के लिए सेंटर प्वाइंट पर कूड़ा उठाने के एप का दिखावा किया गया। जनता का इसका फायदा ही नहीं मिला। 

- सीवर लाइने चोक हैं। कुछ होटल और रेस्टोरेंट अपना मलवा सीधे सीवर लाइन में डाल रहे हैं। इस ओर ध्यान दिलाया लेकिन कार्रवाई नहीं

- वजीर मंजिल परिसर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं लेकिन वहां समस्या का समाधान नहीं हुआ। 

- नगर निगम के संपत्ति विभाग के कुछ अधिकारी नगर निगम की जमीनों पर ही कब्जा करवाने में लगे हुए हैं।

- पार्कों और कब्रिस्तान में अवैध कब्जे हो रहे हैं। पान दरीबा वाले कब्रिस्तान में मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। बल्कि मीट की दुकान खुल गई है। अंदर कमरा और साइकिल स्टैंड बना लिया है। 

- कुछ पार्कों को कुछ नेताओं ने निजी संपत्ति बना लिया है। 


महापौर शकुंतला भारती ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में विकास कार्य न होने को लेकर सदस्यों में रोष था। अन्य समस्याएं भी रखी गईं। सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया गया है कि जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान जल्द किया जाएगा। कुछ सदस्यों ने कारें खरीदने और अन्य अनियमितताओं की बात कही है लेकिन यह जानकारी देना जरूरी है कि जो भी खरीद या कार्य किया  गया है वह नियमों और प्रक्रिया का पालन कर किया गया है। भावनाओं पर आधारित तथ्यों के आधार पर किसी भी प्रकार का आरोप लगाने से बचना चाहिए। शाम को सभी की सहमति से बजट पास करा दिया गया है।


------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed