{"_id":"61706d10a2ad77421a6f9024","slug":"muslims-should-have-hope-from-bjp-rule-dr-javed-city-office-news-ali276245263","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा हुकूमत से मुसलमानों को उम्मीदें रखनी चाहिए : डॉ. जावेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा हुकूमत से मुसलमानों को उम्मीदें रखनी चाहिए : डॉ. जावेद
विज्ञापन
डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद का स्वागत करते डॉ. विवेक सारस्वत।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि मुसलमानों को भाजपा हुकूमत से उम्मीदें रखनी चाहिए। बुधवार को वह ऊपरकोट स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया जामा मस्जिद में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि मदरसों की छवि लोगों की नजरों में अजीब सी हो गई। इस छवि को बदलने की जरूरत है। ऐसा रास्ता बनाना होगा, जिससे मदरसों में पढ़ने वालों बच्चों का भविष्य बेहतर बन सके और उनकी तस्वीर और तकदीर बदली जा सके।
डॉ. इफ्तिखार ने कहा कि मदरसों के बच्चों पर अपने बच्चों की तरह ही फोकस करना होगा।
उन्हें तब अफसोस होता है, जब मदरसों में बच्चों के प्रवेश की बजाय लोग बेजा चीजों की सिफारिशें करते हैं। आरएसएस के संचालित विद्यालयों से भी मदरसों को सीखने की जरूरत है। मदरसों को एक ऐसा माहौल बनाना होगा, जिससे मदरसा बोर्ड भी अन्य बोर्डों की तरह दिखाई दे। चेयरमैन ने कहा कि एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान भी दीनी तालीम और आधुनिक शिक्षा के पक्षधर थे। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चाहते हैं कि मदरसों के बच्चों के एक हाथ में कुरान व दूसरे हाथ में कंप्यूटर हो। इससे पहले मदरसा के प्रबंधक सईद अहमद परवेज ने मदरसा बोर्ड के चेयरमैन को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। संचालन मोहम्मद अहमद शेवन ने किया। इस अवसर पर मदरसा प्रिंसिपल समीउर्रहमान सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।