{"_id":"634c511d22156a0273790332","slug":"muslims-read-hanuman-chalisa-in-the-temple-chanted-jai-shri-ram-aligarh-news-ali302802860","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने मंदिर में पढ़ी हनुमान चालीसा, लगाए जय श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने मंदिर में पढ़ी हनुमान चालीसा, लगाए जय श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन
अलीगढ़ः इगलास में हनुमान चालीसा पाठ करते मुस्लिम समाज के युवक। संवाद
- फोटो : IGLASS
एक ओर देश में धार्मिक स्थलों को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है, वहीं इगलास क्षेत्र के गांव चंदफरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुस्लिम समाज के लोग एक हिंदू युवक के साथ मंदिर में बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। उनके द्वारा बजरंग बली और जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। यह वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में अखिल भारतीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा गांव चंदफरी के श्री हनुमान मंदिर में मुस्लिम युवकों को बैठाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। करीब एक मिनट पांच सेकेंड का यह वीडियो वायरल होने के बाद से चर्चाओं में है। वीडियो में मुस्लिम समाज के लोग जय श्री राम के नारे भी लगा रहे है।
वीडियो को वैसे तो लोग सकारात्मक दृष्टिकोण से देख रहे हैं। हालांकि वीडियो पर कुछ लोग अलग- अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। किसी ने इसे भाईचारा बढ़ाने वाला अच्छा कार्य बताया है तो किसी ने कहा कि मंदिर में भगवान की मूर्ति की ओर पीठ करके नहीं बैठना चाहिए। इस बारे में सचिन शर्मा का कहना है कि 10 मुस्लिम परिवारों के लोगों ने स्वेच्छा से हनुमान चालीसा पढ़ी और भगवान के जयकारे भी लगाए हैं।