फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Muslim woman took out from house due to join BJP in Aligarh UP

भाजपा सदस्य बनने पर मकान मालिक ने मुस्लिम महिला को घर से निकाला

Mon, 08 Jul 2019 04:56 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 08 Jul 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
Muslim woman took out from house due to join BJP in Aligarh UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

अलीगढ़ के थाना देहलीगेट क्षेत्र की एडीए कालोनी निवासी मुस्लिम महिला को भाजपा की सदस्यता लेना भारी पड़ गया। उसके मकान मालिक ने तत्काल घर खाली करने की चेतावनी दे डाली। सामान भी हटवाने को कहा। थोड़ी देर बाद उसको घर से निकाल दिया। परेशान महिला देहलीगेट थाने पहुंची और लिखित शिकायत की। इस शिकायत पर मकान मालिक के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शाहजमाल एडीए कॉलोनी में रहने वाली गुलिस्ताना ने शनिवार को भाजपा के सदस्यता अभियान में सामान्य सदस्य बनने की प्रक्रिया को पूरा किया। वह भाजपा महावीरगंज मंडल की भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी रूबी आसिफ खान के साथ रघुनाथ पैलेस में हुए भाजपा के कार्यक्रम में गई थीं। जहां मिस्ड काल के जरिए भाजपा की सामान्य सदस्य बनीं।
विज्ञापन




कार्यक्रम की मीडिया कवरेज देखने के बाद रविवार को उसके मकान मालिक और उनके बेटे ने कड़े अपशब्द बोलते हुए उसे तत्काल घर से निकाल देने की धमकी दी। कुछ देर बाद ही उनको निकाल दिया गया। बकौल गुलिस्ताना मकान मालिक सुल्तान और उसकी पत्नी मदीना भाजपा की सदस्यता लेने से आग बबूला हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने देहलीगेट थाने में शिकायत न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष मधुलिका राघव ने कहा है कि पीएम आवास, सौभाग्य योजना, उज्जवला गैस कनैक्शन सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित होने के कारण मुस्लिम महिलाएं पार्टी की सदस्यता ले रही हैं। गुलिस्ताना भी ऐसी ही महिला है। उनके घर वालों या परिजनों का इसमें कोई विरोध नहीं है। केवल मकान मालिक ने ही उदंडता दिखाई है जिस पर पुलिस अपना काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed