फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder revealed within 24 hours

हत्या का 24 घंटे में खुलासा: फ्लैट पर युवती को लेकर हुए विवाद में मारी गई गोली, दो गिरफ्तार, भेजे जेल

Mon, 20 May 2024 11:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 11:54 PM IST
सार

समीर शर्मा उर्फ सिद्धार्थ को नगला कलार में किराये के फ्लैट में रहने वाले नितिन ने फोन कर बुलाया। उसके बाद परिवार को उसकी हत्या की सूचना खुद नितिन द्वारा दी गई। तब सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां समीर मृत अवस्था में मिला।

विज्ञापन
Murder revealed within 24 hours
पकड़े गए दो हत्यारोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के जवाहर नगर के युवक की हत्या का इलाका पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। यह हत्या नामजद दोस्त नितिन के नगला कलार स्थित फ्लैट पर युवती को लेकर हुए विवाद में की गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी खुद ही युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर गए और परिवार के आने के बाद उसे वहीं छोडक़र भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं। बाकी नामजदों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

विज्ञापन


यह घटना 18 मई रात हुई। जवाहर नगर में पार्षद वाली गली में रहने वाला समीर शर्मा उर्फ सिद्धार्थ को नगला कलार में किराये के फ्लैट में रहने वाले नितिन ने फोन कर बुलाया। उसके बाद परिवार को उसकी हत्या की सूचना खुद नितिन द्वारा दी गई। तब सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां समीर मृत अवस्था में मिला। इस मामले में परिवार ने समीर को कुछ माह पहले दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने वाली युवती, उसके दोस्त अभिषेक सारस्वत उर्फ गोलू, दूसरे दोस्त नितिन व उनके अज्ञात साथी आरोपी बनाए और मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


जिसमें बताया कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती समझौते के नाम पर 11 लाख रुपये मांग रही थी। उसी विवाद में नितिन व अभिषेक सारस्वत उसे धमकियां दे रहे थे। इसी विवाद में यह हत्या की गई है। पुलिस ने रात में ही अभिषेक को हिरासत में ले लिया। रात भर चली पूछताछ में कोई नतीजा सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने पूछताछ व जांच के आधार पर चाऊपुर हौज निवासी आलोक चौधरी व गूलर रोड निवासी अमन वार्ष्णेय के नाम सामने आए। दोनों को बुद्ध विहार डिपो के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ के आधार पर स्वीकारा कि नितिन द्वारा जब समीर को अपने फ्लैट पर बुलाया गया तो वहां उन दोनों ने समीर के साथ शराब पी व मुर्गा खाया। इसी दौरान युवती को लेकर विवाद हुआ और समीर ने उसे मारने की योजना बनाकर जाना तय किया। 

इसी विवाद में उन दोनों ने समीर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वे उसे वे खुद मेडिकल कॉलेज लेकर गए और नितिन ने फोन कर परिवार को सूचना दी। इन दोनों से पिस्टल भी बरामद हुई है। साथ में यह भी साफ हुआ है कि घटनास्थल पर नितिन, अभिषेक व युवती मौजूद नहीं थे। घटना के बाद दोनों आरोपी खुद समीर को मेडिकल लेकर गए। इस तरह से इन तीनों की भूमिका की जांच हो रही है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

दोनों पर दर्ज हैं मुकदमे, जेल में मुलाकात
समीर की हत्या में जेल भेजे गए दोनों आरोपियों पर लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। उनकी पहले मुलाकात समीर से जेल में हुई। बाद में वह युवती सभी में दोस्ती का कारण बनी, जिसके दुष्कर्म में समीर जेल गया था। जेल से छूटकर आने के बाद सभी का मिलना-जुलना जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed