फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder of parents and niece for property

संपत्ति के लिए मां-बाप और भतीजी की हत्या

Tue, 26 Jul 2022 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Murder of parents and niece for property
ओम प्रकाश का फाइल फोटो । - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र की विकास नगर कालोनी में सोमवार शाम बेटे ने नृशंसतापूर्वक तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। संपत्ति व रुपयों की खातिर उसने घर में अपने बुजुर्ग माता-पिता और मासूम भतीजी तीनों को घर में मौजूद हथौड़े और पत्थर मारकर मौत के घाट उतारा । उसके बाद आरोपी पैदल चलकर थाने पहुंच गया। इस तिहरे हत्याकांड की खबर पर इलाके में अफरा - तफरी मच गई।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत ओमप्रकाश (62) विकास नगर गली नंबर एक में एसजेडी स्कूल के पीछे अपनी पत्नी सोमवती (57), दो बेटों विवाहित रामेश्वर व अविवाहित सौरभ के संग रहते थे। छोटे बेटे सौरभ का अपने पिता व बड़े भाई से संपत्ति बंटवारे और रुपयों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम सौरभ ने एकांत में पहले माता-पिता की हत्या की। इसी बीच दादा-दादी के पास खेल रही रामेश्वर की छोटी बेटी फाल्गुनी उर्फ शिवा (3) को घायल कर दिया। पिता रामेश्वर घायल बेटी फागुनी को लेकर जेएन मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि संपत्ति व रुपयों को लेकर पिता व भाई से नाराज छोटे बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी खुद ही थाने पहुंचा, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिता, मां और भतीजी की हत्या के बाद थाना गांधी पार्क में पकड़ा गया आरोपी सौरभ ।

पिता, मां और भतीजी की हत्या के बाद थाना गांधी पार्क में पकड़ा गया आरोपी सौरभ ।- फोटो : CITY OFFICE

फाल्गुनी उर्फ शिवा का फाइल फोटो

फाल्गुनी उर्फ शिवा का फाइल फोटो- फोटो : CITY OFFICE

सोमवती का फाइल फोटो

सोमवती का फाइल फोटो- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed