फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder in Cemetery Faizal was murdered by his girlfriend husband He confessed in jail and said he killed him

कब्रिस्तान में कत्ल: 'मैं नहीं मारता तो फैजल मुझे मार देता...', प्रेमिका के पति का चौंकाने वाला कबूलनामा

Fri, 18 Jul 2025 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Jul 2025 09:32 AM IST
सार

अलीगढ़ में फैजल हत्याकांड में प्रेमिका के पति ने कुबूल किया है कि मैंने अकेले ही फैजल की हत्या की थी। ईंट मारकर उसको मार डाला। 

विज्ञापन
Murder in Cemetery Faizal was murdered by his girlfriend husband He confessed in jail and said he killed him
फैजल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में फैजल की हत्या उसकी प्रेमिका के पति ने करना स्वीकार किया है। बृहस्पतिवार को जेल में बयान लेने पहुंची पुलिस को उसने बताया कि वह एक महिला के साथ मिल गया था। विवाद में ईंट मारकर हत्या कर दी। अगर वह नहीं मारता तो फैजल उसकी जान ले लेता।
विज्ञापन


रोरावर बरी मोहल्ला के फैजल (25) की हत्या के बाद उसका शव कब्रिस्तान में मिला था। परिवार ने उसकी प्रेमिका सोनी, उसके पति अल्ली, बहनोई शाहरुख व भाई फजले आलम पर नामजद मुकदमा कराया था। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी। इसी बीच बुधवार को शबनम व अल्ली ने सरेंडर कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। तब शबनम ने बताया कि वह हत्या के समय साथ नहीं थी। न उसका इस हत्या से कोई लेना देना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ली व फैजल में उसे लेकर झगड़ा जरूर रहता था। कई बार दोनों को समझाया भी था। अल्ली ने स्वीकारा कि घटना वाले दिन वह एक महिला संग उसे घूमता मिल गया। तभी उनमें झगड़ा हुआ था। 

झगड़ा होते ही महिला तो वहां से भाग गई, मगर उसने फैजल को ईंट प्रहार कर मार दिया। अगर वह ऐसा न करता तो उल्टा फैजल उसे मार देता। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार दोनों को रिमांड पर लिया जाएगा। बाकी नामजदों पर जांच की जा रही है।

 

रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मिली
पुलिस को इस विवेचना में एक रिकॉर्डिंग भी मिली है। इसमें प्रेमिका शबनम किसी से बातचीत में यह कह रही है कि तूने मुझे फंसा दिया। इस विषय में महिला से सवाल किया गया तो उसने यही कहा कि वह अपने पति से ही इस विषय में बात कर रही है। उससे हत्या करने पर नाराजगी जताते समय ये बात कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed