फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipalty Took Action on incrochment

नगर निगम ने धोबी घाट से अवैध कब्जे हटाए

Fri, 30 Aug 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Municipalty Took Action on incrochment
हड्डी गोदाम रोड स्थित धोबी वाला घाट पर बने अवैध कब्जे हटाती जेसीबी। - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम और प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गुरुवार को हड्डी गोदाम स्थित घोबी घाट से अवैध कब्जे हटवाए गए। इस दौरान स्थानीय लोगों और कब्जा करने वालों की नगर निगम व प्रशासन की टीम से जमकर नोकझोंक हुई और विवाद हुआ। आक्रोशित लोगों ने एसडीम से विरोध दर्ज कराया। नगर आयुक्त ने सभी अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम के धोबीघाट शाहपुर कुतुब रोड पर गाटा संख्या 2900 (66), 2900(67) और 2900(68), जो नगर निगम के धोबी घाट के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, उस पर गुरुवार को कुछ लोगों ने वाउंड्री वाल बनाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। इसकी सूचना नगर निगम को मिली तो नगर आयुक्त ने इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कोल व सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय जोनल अधिकारी राजेंद्र सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, आरपी सिंह, कर अधीक्षक सभापति यादव, राजेश गुप्ता, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, अवर अभियंता निर्माण संजय कुमरा, कोर्ट लिपिक विजय गुप्ता, कंचन सिंह की टीम को मौके पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

टीम ने जब अवैध निर्माण को ध्वस्त किया तो स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। विरोध करने वालों की दलील थी कि उन्हें पहले सूचना क्यों नहीं दी गई। उन्हें वहां से अपना सामन नहीं हटाने दिया जा रहा है। विरोध के बीच ही अवैध वाउंड्री वाल और अन्य कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया। बाद में सभी को चेतावनी दे दी गई कि अगर फिर से कब्जा हुआ को रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘नगर निगम अपनी संपत्तियों के स्वामित्व के लिए पूरी तरह सजग है। अगर कोई व्यक्ति नगर निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। केवल नगर निगम की संपत्ति ही नहीं बल्कि नाले नालियों और सड़क की पटरियों पर अस्थायी कब्जा करना भी दंडनीय अपराध है इनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी ’

- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त

हड्डी गोदाम रोड पर कब्जा मुक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर जमा लोगों की भीड़।

हड्डी गोदाम रोड पर कब्जा मुक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर जमा लोगों की भीड़।- फोटो : CITY OFFICE

 एसडीएम कोल रंजीत सिंह के समक्ष विरोध दर्ज करते लोग।

एसडीएम कोल रंजीत सिंह के समक्ष विरोध दर्ज करते लोग।- फोटो : CITY OFFICE

हड्डी गोदाम रोड स्थित धोबी वाला घाट  पर बने अवैध कब्जे हटाती जेसीबी।

हड्डी गोदाम रोड स्थित धोबी वाला घाट पर बने अवैध कब्जे हटाती जेसीबी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed