फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal employees in the group face to face , Hungama

नगर निगम में कर्मचारी गुट आए आमने सामने, हंगामा

Fri, 20 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees in the group face to face , Hungama
नगर निगम में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी। - फोटो : रुपेश
काम बंद हड़ताल होने और न होने को लेकर गुरुवार को नगर निगम के सेवा भवन में दो कर्मचारी गुट आमने सामने आ गए। एक गुट का कहना था कि हमारी सभी मांगें मान ली गई हैं इसलिए हड़ताल का कोई औचित्य नहीं है।  जबकि दूसरे गुट का कहना था कि कोई मांग अभी नहीं मानी गई है। इसलिए दो दिवसीय कार्यबंदी हड़ताल का पहला दिन सफल रहा है। इस स्थिति के चलते नगर निगम में आने वाले आम लोगों के काम प्रभावित हुए। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


नगर निगम में कर्मचारियों के दो संगठन हैं। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोपाल बाबू शर्मा हैं। इनके नेतृत्व में दो दिवसीय कार्यबंदी हड़ताल का आयोजन किया गया। गोपाल बाबू शर्मा ने बताया कि हमारी मांग है कि छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किया जाए। जिससे हमें सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल सके। इसके  अलावा कर्मचारियों के प्रमोशन में भी अनियमितताएं दूर की जाएं। इसके अलावा निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों को भी राज्य कर्मियों की तरह लाभ दिया जाए।
विज्ञापन


सबसे अहम बात कि संविदा पर सफाई कर्मचारियों को 250 रुपये प्रतिदिन दिए जाते हैं। जबकि संविदा के सामान्य कर्मचारियों को 200 रुपये दिए जाते हैं। इनको भी 250 रुपये दिए जाएं। इसको लेकर हड़ताल जारी रही। दूसरी ओर नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि दो दिन पहले नगर आयुक्त से वार्ता हुई थी जिसमें सभी मांगों पर सहमति बन गई थी। इसके बाद हड़ताल वापस ले ली गई। अब कोई हड़ताल नहीं है। काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग कथित हड़ताल की बात कर रहे हैं उनका संगठन अवैध है। उन्होंने चुनाव में भी हिस्सा नहीं लिया था।  इस पूरी कवायद में वह लोग जो अपने किसी काम के लिए नगर निगम आए थे, वह परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed