फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal Corporation's property tax arrears of 12 crore against the exhibition

Aligarh News: नुमाइश पर नगर निगम का 12 करोड़ का संपत्ति कर बकाया

Wed, 09 Sep 2026 02:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's property tax arrears of 12 crore against the exhibition
नगर निगम सेवा भवन। - फोटो : Archive
शहर के सबसे बड़े आयोजन अलीगढ़ नुमाइश पर नगर निगम का 12 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक का संपत्ति कर बकाया है। लंबे समय से चल रहे इस बकाये की वसूली के लिए नगर निगम ने अब सख्ती दिखाई है। निगम के जोन-4 के कर अधीक्षक ने नुमाइश के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी को पत्र भेजकर एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेते हुए बकाया कर जमा कराने की अपील की है।
विज्ञापन



नगर निगम के अनुसार, आईटीआई रोड स्थित नुमाइश परिसर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 की चालू मांग के साथ पुराना बकाया भी शामिल है। कुल देय धनराशि 12,26,30,300 रुपये बताई गई है। इसमें चालू मांग और ब्याज की राशि भी शामिल है। निगम अधिकारियों के मुताबिक यह बकाया वर्ष 2005-06 से चला आ रहा है।
विज्ञापन




नगर विकास विभाग की ओर से वर्तमान में एकमुश्त समाधान योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत 15 नवंबर तक बकाया ब्याज में विशेष छूट का प्रावधान है। नगर निगम ने इसी का हवाला देते हुए नुमाइश प्रशासन से योजना का लाभ उठाकर बकाया संपत्ति कर जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम जोन-4 के कर अधीक्षक विशाल सिंह ने बताया कि संपत्ति कर नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है। इससे शहर में जलापूर्ति, सफाई, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य किए जाते हैं। ऐसे में बड़े बकायेदारों से समय पर कर की वसूली जरूरी है। उन्होंने नुमाइश प्रशासन से निर्धारित अवधि में बकाया भुगतान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed