फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal corporation will build houses for workers

एलमपुर में मजदूरों के लिए किराये का मकान बनाएगा नगर निगम

Tue, 22 Sep 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will build houses for workers
बाहर से आकर मजदूरी व अन्य काम करने वाले लोगों के लिए नगर निगम किराये का सस्ता आवास बनाने जा रहा है। अफोर्डेबल रेंटल हाउस स्कीम के अंतर्गत एलमपुर में आवास निर्माण के लिए अधिकारियों से 10 दिन के अंदर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने सोमवार को महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को गरीब मजदूरों के लिए अफोर्डेबल रेंटल आवास स्कीम के अंतर्गत एलमपुर में 1500 वर्ग क्षेत्र में 10 दिन के अंदर निर्माण प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बाहर से आकर मजदूरी करने वाले लोगों को सस्ते दर पर मकान किराया पर दिया जाएगा। बाहर से आने वाले मजदूरों की सबसे बड़ी समस्या मकान की तलाश होती है। कुछ दिन रहने के लिए उन्हें मकान ढूंढने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शयनगृह -डोरमेट्री- के अतिरिक्त एक एवं दो रूम के 40 आवास बनाने की योजना है। इसके अतिरिक्त अपर नगर आयुक्त ने ई बस सेवा के लिए सीएनडीएस जल निगम से वार्ता कर सारसौल बस अड्डा के निकट 432 लाख रुपये की 6340 स्क्वायर मीटर एरिया में बनने वाली परियोजना की जमीनी रूप देने की कवायद शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की स्मार्ट सड़क, साइकिल के लिए आरक्षित पथ एवं इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 7 दिवस में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर नगर आयुक्त ने कहा सड़क सुरक्षा के लिये अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से आडिट कराने हेतु तत्काल पत्र भिजवाएं। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लाभ प्रत्येक पथ विक्रेता को दिलवाने का निर्देश दिया। सहायक नगर आयुक्त रोहित सिंह के नेतृत्व में अरदबन प्लानर व आईटी एक्सपर्ट की टीम गठित करने के निर्देश दिए। टीम द्वारा सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का संकलन किया जाएगा। शहर को कूड़ा मुक्त एवं घर-घर से कूड़ा उठाने के कार्य को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed