फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal corporation team and BJP workers fighting in Aligarh

अलीगढ़ में अतिक्रमण हटा रही नगर निगम टीम और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, पथराव के बाद थाने पर हंगामा

Fri, 11 Dec 2020 03:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Dec 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation team and BJP workers fighting in Aligarh
नगर निगम टीम और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के गांधी पार्क चौराहे से सासनीगेट तक सड़क के दोनों तरफ नालों की सीमा तक अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर कहासुनी, गाली गलौज, मारपीट व पत्थरबाजी की गई। 
विज्ञापन


गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सासनीगेट थाने का घेराव कर लिया है। उन्होंने नगर निगम में भी घेराव करने का एलान किया है। मामले में बीच बचाव करने आए शहर भाजपा विधायक संजीव राजा और महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारास्वत की बात नहीं सुने जाने से भाजपा कार्यकर्ता और भड़क गए। 
विज्ञापन


नगर निगम के प्रर्वतन दल अधिकारी निशित सिंघल पर उन्होंने मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मारपीट के बाद नगर निगम प्रशासन में भी खलबली मच गई है।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम की टीम हाथरस अड्डे के पास अतिक्रमण हटवा रही थी। तभी भाजपा महानगर सहमीडिया प्रभारी अजय गुप्ता के मकान के लिए बनाई गई सीढ़ी सामने आई। ये सीढ़ी नाले पर कब्जा कर बनाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का इशारा मिलते ही टीम ने इस सीढ़ी को तोड़ दिया। नाला कब्जा मुक्त करा लिया। इसका विरोध होने लगा। नोकझोंक हुई। कहासुनी के बाद गालीगलौज शुरू हो गई। यहां से टीम आगे बढ़ी तो पीछे से पत्थर फेंके गए। 

आगे बढ़ने पर पेट्रोल पंप के पास इस टीम ने पत्थर फेंक रहे करन वार्ष्णेय को पकड़ कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। करन के चाचा मुकेश मदन वार्ष्णेय भाजपा गांधीनगर मंडल के अध्यक्ष है। वह भी तुरंत मौके पर आ गए। 

इस बीच पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बन रहे रितिक वार्ष्णेय को भी टीम ने पकड़ लिया। इससे भाजपा कार्यकर्ता गुस्सा चरम पर पहुंच गया। उन्होंने टीम के साथ कहासुनी, गालीगलौज और हाथापाई शुरू कर दी। नगर निगम टीम ने भी जवाब दिया। 

बाद में नगर निगम टीम इस मारपीट में भाजपाइयों पर भारी पड़ गई। कुछ ही देर में भाजपाइयों का जमावड़ा होने लगा। इधर, महानगर अध्यक्ष और शहर विधायक को भी फोन किया गया, लेकिन प्रर्वतन दल अधिकारी ने कुछ नहीं सुना। 
 

पुलिस के साथ टीम आगे बढ़ती रही। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और अतिक्रमण अभियान रोक दिया गया। नगर निगम की टीम ने दो युवकों को सासनीगेट थाने बैठाया। जिनको कुछ देर बाद रिहा कर दिया। भाजपाइयों ने इसके बाद सासनीगेट थाने को घेर लिया है। जहां भाजपाइयों और अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed