{"_id":"5a1dbecb4f1c1b79548c058a","slug":"municipal-corporation-five-panchayat-votes-will-be-counted-in-dhanipur-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनीपुर मंडी में गिने जाएंगे नगर निगम, पांच पंचायतों के वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनीपुर मंडी में गिने जाएंगे नगर निगम, पांच पंचायतों के वोट
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
धनीपुर मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाता कर्मचारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनीपुर मंडी में बने मतगणना स्थल पर नगर निगम के मेयर एवं पार्षदों के वोटों की गणना होगी। साथ ही कोल तहसील के अंतर्गत आने वाले विजयगढ़, कौड़ियागंज, पिलखना, जलाली एवं हरदुआगंज नगर पंचायत चेयरमैन एवं सदस्यों के मतों की भी गिनती होगी। खैर नगर पालिका और जट्टारी नगर पंचायत की गणना मंडी समिति खैर में होगी। अतरौली नगर पालिका परिषद एवं छर्रा नगर पंचायत की गणना केएमवी इंटर कॉलेज अतरौली में कराई जाएगी।
इगलास और बेसवां नगर पंचायत की गणना शिवदान सिंह इंटर कालेज इगलास में होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय कौशल कुमार ने बताया कि अन्य नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मतों की गणना संबंधित तहसील मुख्यालय पर होगी।
प्रशासन ने एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से धनीपुर मंडी समेत अन्य तहसीलों में होने वाली मतगणना की व्यवस्थाएं फाइनल कर ली हैं। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने सभी आरओ एवं एआरओ की क्लास लेते हुए स्पष्ट कहा कि मतगणना का काम पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी से किया जाए। किसी भी प्रकार के लालच में न फंसा जाए और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
गणना की व्यवस्था
- नगर निगम के लिए तीन हाल बनाए जाएंगे
- पहले हाल में 15 टेबिल लगाकर की जाएगी गिनती
- दूसरे हाल में भी 15 टेबिल लगाई जाएंगी
- तीसरे हाल में 12 टेबिल लगाकर गणना
आवश्यक निर्देश
- मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति संबंधित आरओ द्वारा दो फोटो लेकर की जाएगी
- महापौर एवं पार्षद मतगणना की एक टेबिल पर एक-एक एजेंट नियुक्त कर पाएंगे
- सभासद व पार्षद पद के सभी बूथों की गणना एक ही टेबिल पर की जाएगी
- 29 एवं 30 नवंबर को आरओ अपने कक्षों में जारी करेंगे गणना एजेंटों को परिचय पत्र
- गणना के उपरांत रिटर्निंग अफसर विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र जारी करेंगे
- अंतिम परिणाम आयोग की वेबसाइट पर आरओ लॉग इन आईडी द्वारा अपलोड करेंगे
कार्मिंकों की व्यवस्था
नगर निगम क्षेत्र
मतगणना के लिए एक टेबिल पर एक सुपरवाइजर, दो काउंटिंग असिस्टेंट व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी
नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र
मतगणना के लिए हर टेबिल पर एक सुपरवाइजर, तीन काउंटिंग असिस्टेंट एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
- स्ट्रांग रूम के कर्मचारी संबंधित तहसील के एसडीएम एवं तहसीलदार नियुक्त करेंगे
- गणना के उपरांत मतपत्र एवं ईवीएम सीलिंग का काम संबंधित तहसील द्वारा स्टाफ लगाकर किया जाएगा
कंप्यूटराइजेशन
- पार्षद एवं सदस्य की गणना का परिणाम मैनुअली शीट पर भरकर अंतिम परिणाम आयोग की वेबसाइट पर डलेगा
- महापौर व अध्यक्ष पद के लिए बूथवार, चक्रवार एवं टेबिलवार शीट कंप्यूटर पर ही तैयार की जाएगी
- गणना के अंत में सभी शीट कंपाइल कर रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर डलवा दिया जाएगा
t नगर पालिका परिषद खैर
- पालिका अध्यक्ष के लिए लगेंगी अलग-अलग नौ टेबल, सभासद के लिए आठ टेबल
- अध्यक्ष एवं सभासद पद का एक-एक अभिकर्ता टेबल पर रह सकेगा मौजूद
t नगर पालिका परिषद अतरौली
- पालिकाध्यक्ष के वोटों की गिनती को दस टेबल, सभासद के लिए लगेंगी आठ टेबल

t नगर पंचायत
- छर्रा : अध्यक्ष के वोटों की गिनती के लिए पांच टेबल, सदस्य के लिए चार टेबल
- बेसवां : अध्यक्ष एवं सदस्यों के वोटों की गिनती के लिए अलग अलग दो-दो टेबल
- हरदुआगंज : अध्यक्ष एवं सदस्यों के वोटों की गिनती के लिए अलग अलग दो-दो टेबल
- इगलास : अध्यक्ष एवं सदस्यों के वोटों की गिनती के लिए अलग अलग दो-दो टेबल
- जलाली : अध्यक्ष के वोटों की गिनती के लिए चार टेबल, सदस्य के लिए दो टेबल
- कौड़ियागंज : अध्यक्ष व सदस्य के वोटों की गिनती के लिए अलग अलग दो-दो टेबल
- जट्टारी : अध्यक्ष के वोटों की गिनती के लिए तीन टेबल, सदस्य के लिए दो टेबल
- पिलखना : अध्यक्ष एवं सदस्यों के वोटों की गिनती के लिए अलग अलग दो-दो टेबल
- विजयगढ़ : अध्यक्ष एवं सदस्यों के वोटों की गिनती के लिए अलग-अलग दो-दो टेबल