फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal commissioner could not get the Heavytate Center inaugurated

हेवीटेट सेंटर का लोकार्पण न करा सके नगर आयुक्त

Mon, 19 Sep 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

वाराणसी नगर निगम के आयुक्त पद से तबादला होकर अलीगढ़ में नगर आयुक्त बनकर आए गौरांग राठी का तबादला भदोही जिलाधिकारी के पद पर हुआ है।मगर इस दौरान हेवीटेट सेंटर का लोकार्पण न करा पाना सुर्खियों में है।नगर आयुक्त यहां चार्ज संभालने के बाद से ही कुछ निर्णयों को लेकर सुर्खियों में रहे।

विज्ञापन
Municipal commissioner could not get the Heavytate Center inaugurated

विस्तार

वाराणसी नगर निगम के आयुक्त पद से तबादला होकर अलीगढ़ में नगर आयुक्त बनकर आए गौरांग राठी का तबादला भदोही जिलाधिकारी के पद पर हुआ है। हालांकि उनके सोमवार को चार्ज छोड़ने की चर्चा हैं। अंतिम समय में वे अपने अधूरे काम निपटा रहे हैं। मगर इस दौरान हेवीटेट सेंटर का लोकार्पण न करा पाना सुर्खियों में है। वे अपने रहते मुख्यमंत्री के हाथों हेवीटेट सेंटर का लोकार्पण कराने की तैयारी में थे। काम बहुत तेजी से पूरा कराया था। इधर, उनके दो वर्ष के कार्यकाल में मेयर व अधिकांश पार्षदों से दूरी सुर्खियों में है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त यहां चार्ज संभालने के बाद से ही कुछ निर्णयों को लेकर सुर्खियों में रहे। पहले मेयर से विभिन्न विषयों पर निर्णय को लेकर अनबन शुरू हुई। फिर पार्षदों से दूरी होने लगी। सफाई कर्मचारियों ने भी कई निर्णयों का विरोध किया। इसी दौरान पिछले वर्ष खुद शहर विधायक ने नगर आयुक्त के खिलाफ उपवास किया। जिसे अधिकारियों ने जैसे तैसे संभाला। सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों की बात करें तो वे स्मार्ट सिटी के कुछ प्रोजेक्टों को तेजी से कराने में जुटे थे। उम्मीद थी कि हेवीटेट सेंटर सहित कुछ प्रोजेक्टों का लोकार्पण करा दें। मगर वे भी पूरा नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed