फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Multilevel car parking in Aligarh

Aligarh: पांच साल में नहीं बन सकी मल्टीलेवल कार पार्किंग, ठेकेदार बार-बार मांग रहा एक्सटेंशन

Thu, 22 May 2025 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 05:53 PM IST
सार

2021 में मल्टीलेवल कार पार्किंग व शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू हुआ। तीन तल के इस भवन में 700 के करीब कार पार्किंग की सुविधा के साथ 104 दुकानें हैं। 

विज्ञापन
Multilevel car parking in Aligarh
कार - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी योजना के तहत बारहद्वारी में 50 करोड़ की लागत से बन रही मल्टीलेवल कार पार्किंग व शॉपिंग कांप्लेक्स पांच साल बाद भी तैयार नहीं हो सका है। बारहद्वारी चौराहे पर नगर निगम की जमीन पर स्मार्ट सिटी योजना से 2021 में मल्टीलेवल कार पार्किंग व शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू हुआ। तीन तल के इस भवन में 700 के करीब कार पार्किंग की सुविधा के साथ 104 दुकानें हैं। 

विज्ञापन


कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने ईको ग्रीन वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड को निर्माण कार्य का ठेका दिया। नवंबर व दिसंबर 2024 में प्रोजेक्ट को पूरा होना था। ठेकेदार के धीमी गति से कार्य करने के कारण यह प्रोजेक्ट समय से पूरा नहीं हो सका, जबकि तत्कालीन नगर आयुक्त ने नोटिस थमाया था। बाद में स्मार्ट सिटी ने मार्च 2025 तक निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया था। मई बीतने को है, मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण पूरा नहीं हो सका। 
विज्ञापन


21 मई को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा बारहद्वारी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरी जानकारी की। प्रोजेक्ट की देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि धीमी गति से कार्य करने के कारण ठेकेदार बार-बार एक्सटेंशन मांग रहा, यह ठीक नहीं है। उन्होंने मुख्य अभियंता व डीजीएम सुरेश चंद से कार्यदायी संस्था सीएनडीएस और ठेकेदार ईको ग्रीन वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed