{"_id":"5fbabb858ebc3e9bcc42d883","slug":"mulayam-singh-birthday-city-office-news-ali2493536189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम को हत्यारा कहने की शिकायत योगी के पोर्टल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम को हत्यारा कहने की शिकायत योगी के पोर्टल पर
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान करते अज्जू इसाहक
- फोटो : CITY OFFICE
सपा संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर बबराला निवासी अरुण कांत ने अपनी फेसबुक आईडी पर उनको हिंदुओं का हत्यारा बता कर अशोभनीय टिप्पणी की है। इसका सपा नेता राजेश सैनी ने विरोध किया है। सपा नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अरुण पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
सपा नेता राजेश सैनी ने बताया कि हर्षवर्धन पुत्र अरुण कांत निवासी स्टेशन रोड बबराला जिला संभल ने अपनी फेसबुक आईडी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को हिंदुओं का हत्यारा करार दिया है। इससे सपा कार्यकर्ता एवं नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। उक्त व्यक्ति द्वारा समाज में वैमनस्यता सांप्रदायिकता फैलाने के साथ ही राष्ट्रीय नेता मुलायम सिंह यादव की छवि धूमिल की गई है। उक्त घटनाक्रम से आघात पहुंचा है। अत: दोषी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करें।
सपा शिक्षक सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय जन सेवा मिशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एमपी सिंह ने बघेल नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन मनाया। डॉ. सिंह ने कहा कि नेता जी ने अपने जीवन काल में सभी वर्गों को सम्मान दिया है। रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने सेना में कार्यरत सैनिकों के लिए जो असंभव था, वह करके दिखाया। राजनीति का रुख मोड़ने वाले धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की लंबी आयु और स्वस्थ रहने की कामना की गई।
विज्ञापन
पूर्व शहर विधायक जफर आलम के जेल फाटक स्थित कैंप कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सपाइयों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया एवं केक भी काटा गया। इस मौके जफर आलम ने सभी से मुलायम सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। यहां पर कृपाल सिंह, कुंवर बहादुर बघेल, जस्सू शेरवानी, रत्नाकर पांडेय, राहत अली, अनीश, आसिफ, अजीम अब्बासी, कादिर, असलम चौहान, राहत भाई, अब्दुल हमीद घोसी, मोहम्मद अली, रंजीत चौधरी, अर्जुन सिंह भोलू, कौशल दिवाकर आदि मौजूद रहे।
सपा संस्थापक एवं वर्तमान में संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन मेडिकल कालेज में रक्तदान कर व फल वितरण कर मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी हुई, उसके बाद केक काटा गया। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर रक्तदान किया। मरीजो में फल वितरण किया। रक्तदान करने वालों में अज्जू इस्हाक, मनोज यादव, राजीव यादव, योगेंद्र यादव, पूजा गौतम, आशीष मोहन यादव, अफजाल हामिद, मुकेश माहेश्वरी, प्रवेश यादव, प्रभात सविता, मोहमद नाजिम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।