{"_id":"668a43afcabd0299cc087249","slug":"mukesh-chandra-becomes-aligarh-district-president-of-bsp-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बसपा के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा, महासचिव बने मोरध्वज कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बसपा के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा, महासचिव बने मोरध्वज कुशवाहा
Sun, 07 Jul 2024 12:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:59 PM IST
सार
जिला संगठन के साथ ही बामसेफ का जिला संयोजक अरविंद नारायण व बीवीएफ का जिला संयोजक सत्य प्रकाश गौतम को बनाया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा
- फोटो : स्वयं
विस्तार
मुकेश चंद्रा को फिर से बसपा में अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव मोरध्वज कुशवाहा होंगे, उपाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अफसर अब्बासी, जिला सचिव रोशनलाल माहौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य केपी सिंह, रवि गौतम को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
आगरा, अलीगढ़ व बरेली मंडल प्रभारी गोरेलाल जाटव, सूरज सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, चौधरी फारुख अहमद, अलीगढ़ मंडल प्रभारी अशोक सिंह, विजेंद्र सिंह विक्रम, सुरेश गौतम, दिनेश बघेल की उपस्थिति में उक्त नेताओं को जिला संगठन की कमान सौंपी गई। जिला संगठन के साथ ही बामसेफ का जिला संयोजक अरविंद नारायण व बीवीएफ का जिला संयोजक सत्य प्रकाश गौतम को बनाया गया है। पार्टी नेताओं ने नई कार्यकारिणी को खैर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा है।
विज्ञापन