{"_id":"59cffbdf4f1c1bc0538b521a","slug":"muharram-today-procession-route-divided-into-five-sectors-appointed-in-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम आज, जुलूस रूट पांच सेक्टरों में बंटा, प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम आज, जुलूस रूट पांच सेक्टरों में बंटा, प्रभारी नियुक्त
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
इमाम बाडा पर रखा ताजिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइश मैदान में दशहरे की व्यवस्था निपटाने के बाद अब नगर निगम ने मुहर्रम के जुलूस के लिए पूरी तैयारी कर ली है। नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को दायित्व सौंपे हैं। जुलूस की व्यवस्थाओं के लिए पांच सेक्टर में जुलूस मार्ग को बांट कर रूट निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए 5 प्रभारी अधिकारियों सहित 35 अधिकारियों और 150 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दशहरा पर्व और मुहर्रम दोनों पर नगर निगम द्वारा बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं कराये जाने का प्रयास नगर निगम का रहता है। मुहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के मार्ग को 5 सेक्टरों में विभक्त किया गया है। प्रत्येक रूट पर एक एक प्रभारी अधिकारी, 5-5 अधिकारियों तथा 10 सफाई कर्मचारियों की टीमों को लगाया गया है।
इस प्रकार निर्धारित किया गया है रूट
1 -शमशाद मार्केट क्षेत्र (थाना सिविल लाइन) प्रभारी अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
2- जीटी रोड, सराय रहमान, नुमाइश मैदान (थाना बन्ना देवी) प्रभारी अधिकारी, रमाकांत राम, अधिशासी अभियंता
3-ऊपर कोट क्षेत्र से देहलीगेट चैराहा (थाना कोतवाली) प्रभारी अधिकारी, अतर सिंह, सहायक अभियंता
4-जीवनगढ़, अमीन निशा क्षेत्र (थाना क्वार्सी) प्रभारी अधिकारी हरगोविंद यादव, कर अधीक्षक
5-जमालपुर से जीवनगढ़ (थाना सिविल लाइन-थाना क्वार्सी), प्रभारी अधिकारी अजीत राय, कर अधीक्षक
मुहर्रम पर सुरक्षा की व्यवस्था
तीन कंपनी पीएसी व जिले भर का फोर्स
क्यूआरटी, रिजर्व फोर्स, घुड़सवार आदि
ट्रैफिक, बम निरोधक दस्ता भी लगाए हैं
शहर के 25 प्वाइंटों पर तैनात रहेगा फोर्स
फायर सर्विस, छतों पर पुलिस व गश्त
प्रत्येक सर्किल के सीओ बनाए हैं इंचार्ज
रूट डायवर्ट किया गया
मुहर्रम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों में रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। जनसामान्य से अनुरोध है कि इन मार्गों पर गुजरने से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
छोटे बड़े वाहनों का डायवर्जन इस प्रकार रहेगा
एफ एम तिराहे से जमालपुर की तरफ आने वाले वाहन बाईपास होकर जाएंगे
पुरानी चुंगी से शमशाद मार्केट की ओर आने वाले एएमयू के अंदर होकर जाएंगे
कलेक्ट्रेट से शमशाद मार्केट की ओर जाने वाले वाहन ठंडी सड़क होकर जाएंगे
जेल तिराहे से शमशाद मार्केट की ओर जाने वाले वाहन तस्वीर महल होकर जाएंगे
तहसील तिराहे से जेल फाटक की ओर आने वाले वाहन जेल फाटक न होकर जीटी रोड होकर जाएंगे
एएमयू से आने वाला जुलूस जब तहसील तिराहे पर आएगा उस समय सारसौल चौराहा तथा रसलगंज चौराहा से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा
देहलीगेट चौराहा से गूलर रोड की ओर आने वाला यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा
नादा पुल की ओर से देहलीगेट की ओर कोई भी भारी, हल्का वाहन अंदर नहीं आएगा