फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MSc studies in Nursing College of AMU

AMU: नर्सिंग कॉलेज में जल्द शुरू होगी एमएससी की पढ़ाई, सीटों के 60 करने का प्रयास तेज

Thu, 06 Mar 2025 01:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 06 Mar 2025 01:23 PM IST
सार

जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, चिकित्सा संकाय के डीन प्रो. हबीब रजा ने कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज ने नर्सिंग कॉलेज को उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जल्द ही नर्सिंग में एमएससी और पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की उम्मीद जताई। 

विज्ञापन
MSc studies in Nursing College of AMU
जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जल्द एमएससी की पढ़ाई शुरू होगी। कॉलेज में नर्सिंग की सीटों के 60 करने का प्रयास तेजी से शुरू हो गया है। हर बैच में 20 के बजाय 60 नर्स की खेप तैयार होगी।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, चिकित्सा संकाय के डीन प्रो. हबीब रजा ने कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज ने नर्सिंग कॉलेज को उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जल्द ही नर्सिंग में एमएससी और पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की उम्मीद जताई। 
विज्ञापन


नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रो. फरहा आजमी ने कहा कि 20 से बढ़ाकर 60 सीट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नर्सिंग शिक्षा में सतत कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की प्रो. सादिया सईद ने स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की अहम भूमिका है। नर्सिंग हर चिकित्सा संस्थान की रीढ़ है और इसे उच्च पेशेवर मानकों को बनाए रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रो. नजम खलीक ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने और अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग कर रोगी देखभाल में प्रभावी योगदान देने की अपील की। क्लीनिकल सेटिंग में नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महविश मसीह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed