{"_id":"5f9728cd8ebc3e9be602041d","slug":"mp-satish-gautam-will-go-to-bihar-election-campaign-aligarh-news-ali2472759175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की राजनीति गरमाएंगे सांसद सतीश गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की राजनीति गरमाएंगे सांसद सतीश गौतम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद सतीश कुमार गौतम बिहार की राजनीति गरमाएंगे। भाजपा नेतृत्व ने उन्हें बिहार के समस्तीपुर जिले की मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। यह विधानसभा दरभंगा प्रमंडल में आती है। दरभंगा जिले के जाले विधान सभा क्षेत्र से एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर उस्मानी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। अलीगढ़ की राजनीति में सांसद एवं एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष के बीच तीखी बयानबाजी होती रही है।
समस्तीपुर जिले की मोहिउद्दीन नगर सीट पर राजद का कब्जा है। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजेश कुमार सिंह प्रत्याशी हैं। 3 नवंबर को वहां चुनाव है। समस्तीपुर जिला दरभंगा प्रमंडल में आता है। दरभंगा जिले की जाले विधानसभा क्षेत्र से एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर उस्मानी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। अलीगढ़ की राजनीति में सतीश गौतम एवं एएमयू के छात्र नेता मशकूर उस्मानी के बीच जमकर बयानबाजी होती रही है।
अन्य कई मौके भी आए, जब छात्र नेता एवं सांसद आमने-सामने थे। दरभंगा प्रमंडल में सांसद के पहुंचने के बाद राजनीति गरमाने की पूरी आशंका है। जिन्ना प्रकरण एवं अन्य मुद्दों को लेकर मशकूर उस्मानी पहले से ही चर्चा में हैं। मशकूर उस्मानी को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर भी सांसद सतीश गौतम ने तीखा बयान दिया था और कहा था कि मशकूर उस्मानी चुनाव में कहीं नहीं ठहर पाएंगे। हिंदू मतदाता जानते हैं कि मशकूर उस्मानी को कहां भेजना है। जाले की जनता मशकूर को उनके ठिकाने पर भेज देगी।