फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MP Chandrashekhar Azad in Aligarh

Chandrashekhar Azad: अलीगढ़ में खुलकर बोले आजाद, कहा-ईवीएम से नहीं बैलेट पेपर से कराएं चुनाव

Mon, 07 Jul 2025 10:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 10:50 AM IST
सार

सांसद चंद्रशेखर 6 जुलाई को आईटीआई रोड स्थित जुपिटर लॉज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आए। उन्होंने अपने बलबूते पूरे प्रदेश में राजनीतिक ताकत बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी हर विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।

विज्ञापन
MP Chandrashekhar Azad in Aligarh
प्रबुद्ध वर्ग मंडीय सम्मेलन में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : संवाद

विस्तार

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के मुद्दों पर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि बहुजन, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर योजनाबद्ध तरीके से हमला हो रहा है। आरक्षण, शिक्षा व रोजगार को खत्म किया जा रहा है। लोग आज भी न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से लुंज-पुंज हो गई है।

विज्ञापन


सांसद चंद्रशेखर 6 जुलाई को आईटीआई रोड स्थित जुपिटर लॉज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने बलबूते पूरे प्रदेश में राजनीतिक ताकत बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी हर विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। इस दौरान पारदर्शिता के लिए ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसके पास क्या है, कौन कहां रह रहा है, कौन सरकारी नौकरी कर रहा है? इन सभी तथ्यों का पता चलना ही चाहिए। इसके लिए सरकार को जातिगत जनगणना कराकर हर वर्ग के संसाधनों और सुविधाओं की सही तस्वीर सामने लाना चाहिए।
विज्ञापन

आईटीआई रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आजाद समाज पार्टी द्वारा प्रबुद्ध वर्ग मंडलीय सम्मेलन में नगीना सांसद चंद्र शेखर आजाद महिलाओं की समस्या को सुनते
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 18 मंडलों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए आजाद समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने और अपने मिशन को कामयाब बनाने के लिए जुट गई है। इधर, सम्मेलन के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को चंद्रशेखर से मिलने से रोक दिया। वहीं, महिलाओं को कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ चंद्रशेखर से मिलवाया गया।

पार्टी हर विधानसभा सीट पर उतारेगी प्रत्याशी

चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध वर्ग, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, रिटायर्ड अफसरों और व्यापारियों से पार्टी से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि उनकी भूमिका सामाजिक परिवर्तन में अहम होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अलीगढ़ में व्यापारी वर्ग काफी परेशान है। मुस्लिम समाज कभी आरक्षण का विरोध नहीं करता। सरकार बुलडोजर की राजनीति कर अल्पसंख्यकों को डराने का काम कर रही है।
सम्मेलन में जनता व पदाधिकारी
सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, मुख्य मंडल प्रभारी एमएस निमेश, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य व पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी गुफरान नूर, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मौर्य, जिला प्रभारी रिजवान अहमद ने सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रभारी हरनाम सिंह, पूर्व संगठन मंत्री, संतोष कुमार, पूर्व मंडल महासचिव बृजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मोनू जाटव, किशोर कांत गौतम, विक्रांत एडवोकेट, सोनू विक्रांत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed