फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Motivated voters for fair voting

अलीगढ़ः चौपाल लगाकर मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान के लिए किया प्रेरित

Thu, 13 Jan 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Motivated voters for fair voting
मतदान केन्द्र का निरीक्षण करतीं डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी कलानिधि नैथानी - फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा चुनाव 2022 में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए प्रशासनिक कसरत जारी है। बुधवार को डीएम एवं एसएसपी ने बरौली विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों राइट, गिरधरपुर व वीरिया में चौपाल लगाकर मतदाताओं को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना किसी दबाव या प्रलोभन में आए निष्पक्ष मतदान करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि संपूर्ण जिला प्रशासन आपके साथ है। यदि मतदान करने में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा है तो वह बताएं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कोई भय का वातावरण नहीं है और आने वाली 10 फरवरी को वे निर्भीक होकर अपने मत का अवश्य प्रयोग करेंगे। डीएम ने कहा कि आप लोग जितनी अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, लोकतंत्र को उतनी ही मजबूती मिलेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव में किसी की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति मतदाताओं को डरा-धमका रहा है तो चुनावी हेल्पलाइन नंबर 9454402817 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। डराने-धमकाने वाले व्यक्ति को सीधे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को मतदान का अधिकार दिया गया है। मत के प्रयोग से आप अपने पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में वोट कर अपनी सरकार बना सकते हैं।
विज्ञापन

खैर विस क्षेत्र के वल्नरेबल मतदान केंद्र भी देखे
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बुधवार को चौपाल के बाद खैर विधानसभा क्षेत्र के वल्नरेबल क्षेत्र एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों का भी दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। थाना प्रभारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने व अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed