{"_id":"61df2f10e911c701964d29e9","slug":"motivated-voters-for-fair-voting-aligarh-news-ali282960698","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः चौपाल लगाकर मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः चौपाल लगाकर मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
मतदान केन्द्र का निरीक्षण करतीं डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी कलानिधि नैथानी
- फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा चुनाव 2022 में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए प्रशासनिक कसरत जारी है। बुधवार को डीएम एवं एसएसपी ने बरौली विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों राइट, गिरधरपुर व वीरिया में चौपाल लगाकर मतदाताओं को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना किसी दबाव या प्रलोभन में आए निष्पक्ष मतदान करें।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि संपूर्ण जिला प्रशासन आपके साथ है। यदि मतदान करने में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा है तो वह बताएं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कोई भय का वातावरण नहीं है और आने वाली 10 फरवरी को वे निर्भीक होकर अपने मत का अवश्य प्रयोग करेंगे। डीएम ने कहा कि आप लोग जितनी अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, लोकतंत्र को उतनी ही मजबूती मिलेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव में किसी की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति मतदाताओं को डरा-धमका रहा है तो चुनावी हेल्पलाइन नंबर 9454402817 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। डराने-धमकाने वाले व्यक्ति को सीधे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को मतदान का अधिकार दिया गया है। मत के प्रयोग से आप अपने पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में वोट कर अपनी सरकार बना सकते हैं।
खैर विस क्षेत्र के वल्नरेबल मतदान केंद्र भी देखे
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बुधवार को चौपाल के बाद खैर विधानसभा क्षेत्र के वल्नरेबल क्षेत्र एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों का भी दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। थाना प्रभारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने व अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ब्यूरो