फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother, get up quickly and watch TV...Avenged Pahalgam

Operation Sindoor: मां जल्दी से उठो- टीवी देखो... पहलगाम का बदला ले लिया

Thu, 08 May 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 01:33 AM IST
सार

6 मई की देर रात पीओके और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद 7 मई की सुबह सीमा पर तैनात जवानों की मां-बहनों और पिता ने अपने-अपने बेटों, भाइयों से बात की तो उधर से मिले जवाब ने उन्हें गर्व की अनुभूति कराई।

विज्ञापन
Mother, get up quickly and watch TV...Avenged Pahalgam
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव सिरसा निवासी ओमवती देवी के पास 7 मई की तड़के चार बजे अटारी सीमा पर तैनात बेटे रवेंद्र चौधरी का फोन आया। उसने कहा- मां, टीवी पर देखो... सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। इस पर ओमवती देवी का सीना गर्व से फूल गया। जब उन्होंने बेटे से उसका हाल पूछा तो रवेंद्र ने कहा- मां, चिंता मत करो। दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


6 मई की देर रात पीओके और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद 7 मई की सुबह सीमा पर तैनात जवानों की मां-बहनों और पिता ने अपने-अपने बेटों, भाइयों से बात की तो उधर से मिले जवाब ने उन्हें गर्व की अनुभूति कराई।
विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद छुट्टी रद्द कर जैसलमेर भेजे गए भूरा सिंह
गांव सिरसा के भूरा सिंह महाराष्ट्र में तैनात थे। 26 अप्रैल को उन्हें छुट्टी पर आना था। परिजनों ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ही उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई और महाराष्ट्र से राजस्थान के जैसलमेर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन से बोले योगेश.. मां से कहना, चिंता न करे

गांव सिरसा निवासी योगेश पौनिया जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में तैनात हैं। उनके परिजनों ने बताया कि दो-दो दिन तक बेटे से बात नहीं हो पा रही है। योगेश की बहन उमा ने बताया कि दो दिन बाद बुधवार की सुबह 10 बजे भाई की कॉल आई थी। एक मिनट ही बात हो सकी। उमा ने बताया कि भाई ने कहा है कि मां से कहना, चिंता न करे। इसी गांव के अर्पित कुमार की सेना में हाल में ही ज्वाइनिंग हुई है। अर्पित ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा कर वह घर आए थे, लेकिन वापस बुला लिया गया है। उनकी तैनाती सिक्किम में है।

रनवीर बोले- सीमा पर बेटे का होना गर्व की बात
गांव रतरोई निवासी सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त रनवीर सिंह के तीन बेटों में दो सेना में हैं। एक की जम्मू-कश्मीर में तैनाती है। रनवीर सिंह ने एयर स्ट्राइक की सराहना करते हुए कहा कि इस समय उनका बेटा नवनीत कुमार सीमा पर तैनात है। यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि नवनीत अगले माह गांव आने वाले थे, लेकिन उनकी छुट्टी रद्द हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed