Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother and daughter crushed by truck, died, driver and cleaner injured

Aligarh: हरियाली तीज के लिए सामान लेने जा रहीं मां-बेटी को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत, चालक-क्लीनर घायल

Sat, 26 Jul 2025 09:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 09:53 PM IST
सार

मां अंगूरी देवी और बेटी खुशबू घर से पैदल ही खेरेश्वर धाम के पास बाजार से हरियाली तीज के लिए सामान खरीदने जा रहीं थीं। गांव से खेरेश्वर धाम की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। दोनों गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंच गई थीं, तभी गभाना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।

विज्ञापन
Mother and daughter crushed by truck, died, driver and cleaner injured
मां अंगूरी देवी और बेटी खुशबू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के लोधा स्थित दिल्ली-कानपुर हाईवे पर ताजपुर रसूलपुर गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर 26 जुलाई शाम करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार ट्रक ने मां अंगूरी देवी व बेटी खुशबू को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वह पैदल खेरेश्वर धाम स्थित बाजार से हरियाली तीज के लिए पूजन सामग्री सहित मेहंदी और घरेलू खान-पान का सामान लेने जा रही थीं। वहीं ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिससे चालक-क्लीनर घायल हो गए। दोनों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव ताजपुर रसूलपुर निवासी राजू की बड़ी बेटी अंजली ने बताया कि उसकी मां अंगूरी देवी (40) और तीसरे नंबर की बहन खुशबू (15) घर से पैदल ही खेरेश्वर धाम के पास बाजार से हरियाली तीज के लिए सामान खरीदने जा रहीं थीं। गांव से खेरेश्वर धाम की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। दोनों गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंच गई थीं, तभी गभाना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

हादसे के बाद पलटा ट्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इससे चालक आसिफ और क्लीनर राहत निवासी किठोर जनपद मेरठ घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भेजा। वहीं मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। ट्रक में आम लदा था। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कराया है। सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Trending Videos

11वीं में पढ़ती थी खुशबू, परिजन रो-रोकर बेहाल

हादसे में मृत खुशबू गांव के पास ही एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। 26 जुलाई को भी वह सुबह स्कूल गई थी। दोपहर करीब एक बजे छुट्टी होने पर वह घर लौटी थी। मां के कहने पर हरियाली तीज के लिए घरेलू सामान लाने के लिए वह मां के साथ बाजार जा रही थी। उससे बड़ी दो बहनें अंजली और आरती हैं। सबसे छोटा भाई विशाल है। उसके पिता राजू अलीगढ़ शहर के सारसौल स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। मां-बेटी की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed