{"_id":"650456b8a4ab20448704d675","slug":"mother-and-child-had-to-be-taken-by-bullock-cart-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जच्चा-बच्चा को घर ले जाने के लिए बुलाई एंबुलेंस, नहीं आई तो मां और नवजात को बैलगाड़ी से ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जच्चा-बच्चा को घर ले जाने के लिए बुलाई एंबुलेंस, नहीं आई तो मां और नवजात को बैलगाड़ी से ले गए परिजन
Fri, 15 Sep 2023 06:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 15 Sep 2023 06:36 PM IST
सार
रिजनों ने अस्पताल स्टाफ से एंबुलेंस की मांग की, लेकिन आठ बजे तक एंबुलेंस नहीं आई। उसके बाद परिजनों ने गांव से बैलगाड़ी मंगा ली और जच्चा-बच्चा को उसमें लिटा कर घर ले गए। रास्ते में एंबुलेंस की अव्यवस्था की बुराई करते हुए परिजन नजर आए।
विज्ञापन
जच्चा और बच्चा को बैलगाड़ी में ले जाते हुए परिजन
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसव के बाद महिला और नवजात को घर ले जाने के लिए परिजनों ने एंबुलेंस को बुलाया। जब एंबुलेंस नहीं आई, तो परिजन जच्चा और बच्चा को बैलगाड़ी में लिटाकर ही ले गए।
विज्ञापन
अलीगढ़ में अकराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरा मलोई की एक महिला सुधा पत्नी बंटी को बृहस्पतिवार रात प्रसव पीड़ा हुई। रात दस बजे आशा कार्यकर्ता गुड़िया उसे एंबुलेंस से नया स्वास्थ्य प्राथमिक केंद्र विजयगढ़ लेकर पहुंची। नर्स ने महिला की रात में डिलवरी कर दी।
विज्ञापन
अगली सुबह पांच बजे सुधा के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ से एंबुलेंस की मांग की, लेकिन आठ बजे तक एंबुलेंस नहीं आई। उसके बाद परिजनों ने गांव से बैलगाड़ी मंगा ली और जच्चा-बच्चा को उसमें लिटा कर घर ले गए। रास्ते में एंबुलेंस की अव्यवस्था की बुराई करते हुए परिजन नजर आए।
विज्ञापन