फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mosquito infestation in Aligarh

Aligarh News: शाम ढले ही शहर पर हो रहा मच्छरों का हमला...फागिंग फिर भी नहीं

Tue, 01 Apr 2025 02:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 02:55 PM IST
सार

मच्छरों का प्रकोप बढ़ने को लेकर नगर निगम भी नहीं चेत रहा। फॉगिंग शुरु करने को लेकर अभी कोई प्लान नहीं बना है। तय समय आने पर ही फॉगिंग कराने की बात कही जा रही है। पूर्व में भी फॉगिंग में लापरवाही बरतने की शिकायतें आती रही हैं।

विज्ञापन
Mosquito infestation in Aligarh
मच्छर - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

विस्तार

अलीगढ़ शहर में मच्छरों का प्रकोप तेज हो गया है। डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने लगे हैं। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की कतार बढ़ने लगी है, यहीं सात नए डेंगू के मरीज भी मिल चुके हैं। बावजूद इसके नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार नहीं चेत रहे। महानगर में फॉगिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है। कहने को नगर निगम के बेड़े में सैकड़ों फागिंग मशीनें है, बावजूद इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 2024 में 311 डेंगू और लगभग 40 मलेरिया के मरीज मिले हैं। मगर इसके इतर प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की भरमार रही। नाला-नालियों की साफ सफाई न होने, जगह-जगह गंदगी और पानी के ठहराव से बीमारी बढ़ रही है। मच्छरजनित रोग के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले के 12 विभागों को लेकर संचारी रोग अभियान चलाता है। मगर यह सिर्फ कागजों में चलता है। इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायत राज विभाग का होता है। मगर इनके ही अधिकारी और कर्मचारी संवेदनहीन बन लापरवाही करते हैं। जिससे लोगों को मच्छर जनित रोग से ग्रसित होना पड़ता है।

विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया के चिन्हित स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी सफाई निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। नाला-नालियों की साफ-सफाई, कूड़ा उठान और जल भराव की समस्या दूर कर फागिंग भी कराई जाएगी। -डॉ. मुकेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में नहीं बना फॉगिंग का रोस्टर

मच्छरों का प्रकोप बढ़ने को लेकर नगर निगम भी नहीं चेत रहा। फॉगिंग शुरु करने को लेकर अभी कोई प्लान नहीं बना है। तय समय आने पर ही फॉगिंग कराने की बात कही जा रही है। पूर्व में भी फॉगिंग में लापरवाही बरतने की शिकायतें आती रही हैं। पार्षदों ने बोर्ड बैठक में भी फॉगिंग में लापरवाही बरते जाने का मामला उठाया था।

शहर के यह मोहल्ले व कालोनियां है डेंगू को लेकर सबसे ज्यादा संवेदनशील
जमालपुर, गोल मार्केट, एएमयू, शमशाद मार्केट, हमदर्द नगर, सराय मान सिंह, पटेल नगर, विकास नगर, साकेत विहार, जयगंज, काजीपाड़ा, सराय वाला, महफूजनगर, जलालपुर, नगाइच, पाड़ा सराय, विली, शंकर बिहार, गणेश धाम कालोनी, सरोज नगर, धनीपुर, सर सैय्यद नगर, जीवनगढ़, देवसैनी, क्वार्सी, सारसौल, बढ़ोली फत्ते खां, इंदिरानगर, पला, भुजपुरा, रजानगर, नगला पटवारी आदि ।

पिछले पांच वर्ष में डेंगू व मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा
वर्ष-मलेरिया-डेंगू

2020-156-997
2021-151-1407
2022-38-426
2023-48-923
2024-40-311
2025-0-7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed