{"_id":"5c79585fbdec227f1c76cb18","slug":"mosque-dome-damaged-in-udalah-illiaspur-at-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊदला इलियासपुर में ईदगाह की गुंबद क्षतिग्रस्त, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊदला इलियासपुर में ईदगाह की गुंबद क्षतिग्रस्त, तनाव
Fri, 01 Mar 2019 11:14 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के गांव ऊदला इलियासपुर में शुक्रवार को बाइक रैली निकाल रहे लोगों में से कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव के बाहर बनी ईदगाह की दो गुंबदों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गांव में तनाव फैल गया। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त गुंबदों को फिर से सही कराया और आश्वासन दिया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस प्रकरण में गांव के प्रधान साबिर की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक हाजी जमीउल्लाह ने बताया कि शुक्रवार के दिन गांव के लोग ईदगाह पर नमाज अदा करते हैं। दोपहर बाद गांव के लोग चले गए। इसके बाद बाइक सवार कुछ लोग रैली निकालते हुए आए और ईदगाह पर आकर रुक गए। उस समय यहां पर कोई नहीं था। रैली में शामिल कुछ लोगों ने ईदगाह के गुंबदों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद बाइक सवारों ने गांव में भी रैली निकाली। क्षतिग्रस्त गुंबदों को अन्य लोगों ने देखा तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी बताया। जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीएम कोल रंजीत सिंह, सीओ पंकज श्रीवास्तव सहित इलाका पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। हाजी जमीरउल्लाह ने बताया कि बरौला प्रकरण में एक पक्षीय कार्यवाही की गई है। जिससे कुछ असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। इसी का परिणाम ईदगाह को क्षतिग्रस्त करने के रूप में सामने आया है। प्रशासन ने तुरंत ही क्षतिग्रस्त गुंबदों की मरम्मत कराई। गांव के प्रधान साबिर ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
‘ऊदला इलियासपुर में ईदगाह की गुंबद क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना में गांव के प्रधान की ओर से तहरीर दी गई है। जिसके बाद प्रकरण की जांच की जा रही है। इस घटना में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है’ - अरुणा राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना बन्ना देवी