{"_id":"58c5944e4f1c1b7926dc46d1","slug":"morning-worship-holika-combustion-in-the-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह पूजन, शाम को होलिका दहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह पूजन, शाम को होलिका दहन
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
टीकाराम मंदिर में होलिका दहन के साथ बािलयां भूनते लोग।
- फोटो : Amar Ujala
महानगर में होली की रविवार को चारों तरफ गूंज रही। सुबह से होलिका दहन को लेकर तैयारियां शुरू हुईं और प्रमुख स्थानों पर रखी गई बड़ी होलियों पर पूजा-अर्चना के लिए लोगों की सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही।
शाम आठ बजे सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर पर राजू पंडित द्वारा होलिका दहन कराया गया। इसके अलावा शहर भर में अनगिनत स्थानों पर होलिका दहन हुआ।
महानगर हर जगह होलिका दहन स्थलों पर मेले जैसा माहौल था। कई जगह होली पर चारों तरफ फूलों की सजावट की गई और होलिका मैया को विराजमान किया गया। होलिका स्थल पर पूजन करने के लिए सुबह से शाम तक महिलाओं की भीड़ लगी रही।
होली स्थल पर साउंड पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए। महिलाओं ने रोली, चावल, गूलरी, गुलाल, आटा आदि से होली का पूजन किया। होलिका पर सूत के गुल्लों से सात परिक्रमा लगाकर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
महिलाएं सज-धजकर अपने क्षेत्र की नजदीक वाली होली पर पूजन के लिए पहुंचीं। झूला, ठेला और खोमचे वालों ने भी चांदी काटी। शाम को आठ बजे निर्धारित समय पर होलिका दहन किया गया। इसके बाद जौ की बाल भूनकर एक दूसरे को होली की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
पुलिस की मौजूदगी में जली होली
मिश्रित आबादी वाले इलाकों में रविवार शाम को पुलिस की मौजूदगी में होलिका दहन कराया गया। इस दौरान पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। पुलिस सोमवार दोपहर बाद तक अलर्ट रहेगी, जबकि 15 मार्च तक अर्धसैनिक बलों की तैनाती जिले में रहेगी।