फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than 17 thousand teenagers got vaccinated

टीकाकरणः 17 हजार से अधिक किशोर आए सुरक्षा

Fri, 07 Jan 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
More than 17 thousand teenagers got vaccinated
कोरोना व ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच जनपद के 17 हजार से अधिक किशोर कोविडरोधी टीका लगवा कर सुरक्षा घेरे में आ गए हैं। 28 दिन बाद दूसरी डोज लगेगी। चार दिन में 39409 किशोरों ने टीका लगवाकर उत्साह का परिचय दिया है।
विज्ञापन

तीन जनवरी 2022 से 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाया जा रहा है। पहले दिन से ही किशोरों में उत्साह दिख रहा है। बहुत सारे किशोर कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर टीका लगवाने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रहे हैं। शासन की ओर से अलीगढ़ को 257671 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके माथुर ने किशोरों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वह बिना किसी हिचकिचाहट के टीकाकरण कराएं। शिक्षकों से आग्रह किया है कि वह लक्षित उम्र के छात्र-छात्राएं एवं उनके माता-पिता को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को रक्षा कवच पहनाया जा सके। उप प्रतिरक्षा अधिकारी शरद गुप्ता ने कहा कि जनपद में ओमिक्रॉन के दो केस पाए गए हैं। इसलिए कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने बताया कि 28 दिन बाद दूसरी डोज लगेगी।
विज्ञापन

--
किशोरों का उत्साह सुखद संकेत है। किशोर कोविड को लेकर ज्यादा गंभीर हैं और अपनी तथा परिवार की चिंता कर रहे हैं। स्कूल एवं कॉलेजों में टीकाकरण अभियान चलाना हमारी पहली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकता है। टीमों की संख्या बढ़ाकर स्कूलों में विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा।
डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमओ
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन..
कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन में जाएं। मोबाइल नंबर अंकित करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को प्रविष्ट करें। चार सदस्यों का आधार कार्ड या विद्यालय के परिचय पत्र नंबर को अंकित कर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद केंद्र का चयन कर स्लॉट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed